E20 Janta Party: '100% शुद्ध पेट्रोल मिले', CJP को मिली सफलता के बाद मैदान में उतरी E20 जनता पार्टी

E20 Janta Party: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन की सफलता के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और 'जनता पार्टी' की एंट्री हो गई है। इस बार मुद्दा NEET नहीं, बल्कि E20 पेट्रोल है। 'E20 जनता पार्टी' नाम से शुरू हुए इस डिजिटल कैंपेन की मांग है कि देश के लोगों को E20 के साथ-साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए।

अभियान का दावा है कि वह इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से ईंधन चुनने की आजादी चाहता है। मीम्स, तंज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरू हुई यह मुहिम अब पेट्रोल पंप से लेकर सरकार की ईंधन नीति और उपभोक्ताओं के अधिकारों तक नई बहस छेड़ रही है।

E20 Janta Party

क्या है E20 जनता पार्टी, कैसे हुई शुरुआत?

E20 जनता पार्टी खुद को किसी राजनीतिक संगठन के बजाय उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए चलाया जा रहा डिजिटल अभियान बताती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बनाए गए हैंडल के जरिए यह ग्रुप ईंधन नीति में पारदर्शिता और ग्राहकों की पसंद का सम्मान करने की मांग उठा रहा है। अभियान का कहना है कि जिस तरह दूसरे उत्पादों में विकल्प मिलते हैं, उसी तरह पेट्रोल खरीदते समय भी लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से ईंधन चुनने की आजादी मिलनी चाहिए।

ये भी पढे़ं: E20 बना मुसीबत! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट ने कार कंपनी को दिया झटका, कहा- नई कार दो, नहीं तो ₹20.50 लाख लौटाएं

क्या हैं E20 जनता पार्टी की प्रमुख मांगें?

इस अभियान की सबसे बड़ी मांग है कि देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए। ग्रुप का कहना है कि वह इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि केवल विकल्प चाहता है। साथ ही अलग-अलग फ्यूल की स्पष्ट लेबलिंग, माइलेज, इंजन पर असर, प्रदूषण और मेंटेनेंस लागत को लेकर स्वतंत्र अध्ययन कराने और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की जा रही है।

इंजन और माइलेज को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?

E20 जनता पार्टी का दावा है कि कई वाहन मालिकों ने E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद माइलेज घटने, इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित होने और मेंटेनेंस खर्च बढ़ने जैसी चिंताएं जताई हैं। अभियान का कहना है कि इन दावों की स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों के सामने तथ्य आधारित जानकारी रखी जा सके। उनका तर्क है कि पूरी जानकारी मिलने के बाद ही उपभोक्ता बेहतर फैसला ले पाएंगे।

ये भी पढे़ं: 'एथेनॉल को दोष मत दो', यूट्यूबर सौरव जोशी की Mercedes के माइलेज वाले दावे की नितिन गडकरी ने खोली पोल,क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी से कैसे जुड़ रहा है कनेक्शन?

E20 जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार काफी हद तक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शैली से मिलता-जुलता दिखाई देता है। CJP ने भी सोशल मीडिया, मीम्स और व्यंग्य के जरिए अपनी पहचान बनाई थी, जो बाद में NEET पेपर लीक के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदल गई। E20 जनता पार्टी ने भी उसी अंदाज में लोगों को जोड़ने की कोशिश शुरू की है और वायरल पोस्ट के जरिए अपने अभियान को गति देने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल डिजिटल कैंपेन, लेकिन तेजी से बढ़ रहा समर्थन

अभी तक E20 जनता पार्टी कोई औपचारिक संगठन नहीं है और न ही इसका कोई घोषित संस्थापक सामने आया है। फिलहाल यह पूरी तरह सोशल मीडिया आधारित अभियान है। इसके बावजूद 'X' और इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 'X' पर इस अभियान के 13 हजार से अधिक और इंस्टाग्राम पर करीब 8,800 से ज्यादा फॉलोवर हो चुके हैं, जिससे इसकी ऑनलाइन पहुंच लगातार बढ़ती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+