Mahindra Dutch Aqueduct देखकर चौंके! गडकरी से पूछा- भारत में बना सकते हैं क्या? यूजर बोले- कुछ भी हो सकता है
Anand Mahindra अपनी हाजिरजवाबी और कमाल के ट्वीट के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ताजा घटनाक्रम में इस अरबपति जीनियस ने नितिन गडकरी से सवाल पूछा है। सवाल भी ऐसी सड़क के बारे में है जो पहली नजर में परीकथा सरीखी लगती है।
दरअसल, महिंद्रा ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट की। इसमें सड़क के बीच से नदी का पानी बहता दिख रहा है। उन्होंने गडकरी से पूछ लिया कि क्या भारत में इस तरह का निर्माण संभव है। महिंद्रा के ट्वीट करते ही दर्जनों नेटिजन्स भी इस पर रिप्लाई और कमेंट करने लगे।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अमेरिकी जैसी सड़कें भारत में बनाने के दावे कर चुके हैं। उन्होंने दुनिया का सबसे लंबा- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, जम्मू कश्मीर से दिल्ली के लिए राजमार्ग के अलावा कई और बेमिसाल प्रोजेक्ट को साकार करने का प्रयास किया है।
महिंद्रा ने जिस सड़क की बात की है, वह नीदरलैंड की रोड है इसे Dutch Aqueduct कहा जाता है। इसकी खासियत पानी के बीच से गाड़ियों का गुजरना है। दो हिस्सों में दिखने वाली रोड के बीच से नदी बहती देखी जा सकती है।
उत्तर प्रदेश दौरे पर गडकरी सोमवार को 8000 करोड़ रुपये की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रख चुके हैं। अक्सर अपने इनोवेटिव आइडिया से चौंकाने वाले गडकरी ने महिंद्रा के ट्वीट पर कमेंट नहीं किया है।
नीचे देखिए महिंद्रा का ट्वीट और उस पर यूजर्स के रिप्लाई
हालांकि, महिंद्रा के ट्वीट कर कई यूजर्स ने रोचक कमेंच्स किए। एक यूजर ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं आंध्र प्रदेश के कुरनूल में साकार हो चुकी हैं। यूजर्स ने गूगल मैप के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।
कुछ यूजर्स भारत की सड़कों पर गड्ढों का जिक्र करते दिखे। तो कई लोगों ने महिंद्रा से कहा कि आपके सपोर्ट से ऐसी परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सकता है। कई यूजर्स करप्शन की परेशानी से आहत दिखे।
स्टार ब्वॉय (@starboy2079) नाम के यूजर ने इस प्रोजेक्ट की लोकेशन नीदरलैंड बताई। एसएम फारिस नाम के यूजर ने महिंद्रा की कार पर कटाक्ष करते हुए लिखा, सड़क बन सकती है, कार बाहरी पानी बर्दाश्त नहीं कर सकेगी।
Download











Click it and Unblock the Notifications