कौन हैं महामेधा नागर, एबीवीपी को दिलाई DUSU के सचिव पद पर जीत

कौन हैं DUSU की नई सचिव महामेधा नागर, एबीव

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को झटका लगा है, वहीं कांग्रेस की स्टूडेंट विंग (एनएसयूआई) को बड़ी जीत मिली है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई को जबकि सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी को जीत मिली है। इस चुनाव में एबीवीपी की सचिव पद के लिए महामेधा नागर अपनी उम्मीदवारी के साथ से ही काफी चर्चा में रहीं। महामेधा ने ये पद जीत भी लिया है। नागर के नाम पर कई रिकॉर्ड है।

DUSU Election 2017 results: who is mahamedhaa nagar from abvp who won secretary post

सार्क समिट में जाने वाली सबसे युवा डेलीगेट

सार्क समिट में जाने वाली सबसे युवा डेलीगेट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ काफी समय से सक्रिय रूप से जुड़ीं 23 साल की महामेधा नागर 2016 में सार्क समिट के लिए जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में शामिल थीं। इस प्रतिनिधि मंडल की वो सबसे युवा सदस्य थीं। वो 2015 में यूएस में युवा महिला नेता के तौर पर हिस्सा ले चुकी हैं।

टीवी पर भी दिख चुकीं

टीवी पर भी दिख चुकीं

महामेधा नागर पढ़ाई और राजनीति के साथ-साथ टीवी पर भी दिख चुकी हैं। वो रियलिटी शो एमटीवी रोजीड एक्स-4 में दिखी थीं। नागर ने दिल्ली हाउस के मिरांडा हाउस कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक किया है। फिलहाल वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। महामेधा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहती हैं।

टीचर को धक्का देने का आरोप

टीचर को धक्का देने का आरोप

महामेधा नागर इस चुनाव से पहले काफी विवादों में भी रही हैं। नागर पर रामजस कॉलेज में एक प्रोफेसर के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। इस साल फरवरी में रामजस कॉलेज में छात्राों के दो गुटों में टकराव के दौरान नागर पर महिला प्रोफेसर से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। एबीवीपी की उन्हें सचिव पद के लिए उम्मीदवार बनाने पर भी काफी आलोचना हुई थी। अब महामेधा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की नई सचिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+