DUSU Results Live: शानदार जीत के बाद सोनिया गांधी से मिले एनएसयूआई के सदस्य

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव के लिए कल हुई वोटिंग के परिणाम आ गए। कल संपन्न हुए चुनाव में 43 फीसदी वोटिंग हुई। आज हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर NSUI के रॉकी, उपाध्यक्ष पद पर कुणाल सेहरावत जीत गए हैं। वहीं ABVP की महामेधा नागर सचिव और उमाशंकर संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है।

पढ़ें लाइव अपडेट्स

DUSU Results Live: NSUI की शानदार जीत, ABVP और भाजपा को तगड़ा झटका
  • जीत के बाद एनएसयूआई के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 10 जनपथ पर ये सदस्य सोनिया गांधी से मिले।
  • संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा- बोल कि लब आजाद हैं तेरे, NSUI की शानदार जीत। ABVP और भाजपा को तगड़ा झटका।
  • ABVP की महामेधा नागर सचिव पद पर 25,00 वोट से जीतीं।
  • उपाध्यक्ष पद NSUI 200 वोटों से जीता।
  • NSUI उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी जीती।
  • सचिव पद पर ABVP के उमाशंकर जीते।
  • अध्यक्ष पद पर NSUI के रॉकी तुसीद 1500 वोटों से जीते।
  • उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी आगे; एनएसयूआई अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर आगे।
  • NSUI, अध्यक्ष उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सीट पर आगे
  • वोटों की गिनती है जारी, ABVP, NSUI से सभी चार सीटों पर आगे।
इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Cpim) के छात्र संघ भारत (SFI) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी और लेनिनवादी) के अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) डीयूएसयू चुनावों में चार केंद्रीय पैनल सीटों के मुख्य दावेदार थे।

एबीवीपी ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज, राजनत चौधरी को अपने अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में उतारा था जबकि पार्थ राणा, महमेधा नागर और उमा शंकर क्रमशः उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए चुनाव लड़ेंगे। वहीं NSUI ने रॉकी को अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष पद के लिए कुणाल सेहरवत को, मीनाक्षी मीणा (सचिव) और अविनाश यादव को संयुक्त सचिव के पद के लिए मैदान में उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+