नोटबंदी पर दुविधा की स्थिति से बाहर आए कांग्रेस, तय करें अपनी लाइन - वैंकेया नायडू

नोट बंदी के मुद्दे पर राज्यसभा में पूरे दिन गहमागहमी रही।

नई दिल्ली। बीते 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र् के नाम संदेश में यह घोषणा की थी कि 500 और 1,000 के करेंसी नोट अवैध घोषित किए जाने पर शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई।

पूरे दिन चली चर्चा में काफी गहमागहमी रही हालांकि आज राज्यसभा लंच के अलावा स्थगित नहीं हुई।

इस मुद्दे पर सदन में सरकार का पक्ष रख रहे सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि किसी का कटाक्ष को सुनने में देश की जनता को रुचि नहीं है।

venkaiah naidu

भ्रष्टाचार था मुख्य मुद्दा

उन्होंने कहा कि 2014 में हमने जो चुनाव लड़ना था उसमें भ्रष्टाचार हमारा मुख्य मुद्दा था।

वैंकेया ने कहा कि लोगों ने हमें क्लियर कट स्टैंड लेने के लिए चुना है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग बेसिक प्रिंसिपल का विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग तानाशाह से तुलना कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि उन्हें दुविधा की स्थिति से बाहर आना चाहिए। वो अपनी लाइन तय करें।

वैंकेया ने सदन में पूछा कि क्या वो ब्लैक मनी वालों के पक्ष में है? क्या वो ब्लैक मनी से समानांतर अर्थव्यवस्था के चलने के पक्षधर हैं? क्या आप स्मगलरों के पक्ष में हैं? या फिर आप की कड़े कदम के पक्ष में हैं? यह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।

फिर भी लोग कर रहे हैं पीएम मोदी का समर्थन

उन्होंने कहा कि इतना कुछ तकलीफ होने के बाद भी लोग पीएम मोदी का समर्थन कर रहे हैं। वैंकेया ने कहा कि यदि आपका धन वैध है तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

अस्थायी है ये दिक्कत

वैंकैया ने कहा कि लंबे समय के लिए लाभ हासिल करने के लिए विमुद्रीकरण अस्थायी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि मुद्दा ये है कि पीएम मोदी की ओर से लाए जा रहे इस बदलाव का कौन समर्थन कर रहा है और कौन विरोध।

स्वच्छ भारत का जिक्र करते हुए वैंकेया ने कहा कि पीएम मोदी लोगों के व्यवहार में परिवर्तन लाना चाह रहे हैं। वैंकेया ने कहा कि उन्होंने IMF सहित कई सारी संस्थाएं पीएम मोदी के इस कदम की सराहना कर रही हैं।

बता दें कि राज्यसभा बृहस्पतिवार (17 नवंबर ) की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है साथ ही कल भी इसी मुद्दे पर चर्चा जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+