US-Iran Tensions: भारतीय एयरलाइंस नहीं गुजरेंगे ईरान-इराक एयरस्पेस से, DGCA ने जारी की एडवाइजरी
US-Iran Tensions: भारतीय एयरलाइंस नहीं गुजरेंगे ईरान-इराक एयरस्पेस से, DGCA ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन का असर भारत पर दिखने लगा है। ईरान ने अपने जनरल की मौत का बदला लेते हुए अमेरिका पर पलटवार किया है। इस तनाव के बाद भारत सरकार ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एडवाइजरी जारी कर भारतीयों विमानों को ईरान-इराक के एयरस्पेस ने न गुजरने की सलाह दी है। DGCA ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले एयरलाइनों को निर्देश जारी कर कहा है कि वो ईरान-इराक एयरस्पेस का इस्तेमाल न करें।

भारत ऐसा पहला देश नहीं है, जिसने इस तरह की हिदायत दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिकी ने भी ईरान-इराक के एयरस्पेस से दूरी बनाई। वहीं सिंगापुर एयरलाइंस ने भी अपने विमानों को डायवर्ट कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications