Dubai Expo 2020: रणवीर सिंह संग जमकर थिरके अनुराग ठाकुर, एक्टर से ज्यादा दिखे Energetic

नई दिल्ली, 29 मार्च। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अच्छे वक्ता और अच्छे क्रिकेटर तो हैं, ये बात तो सबको पता है लेकिन वो बहुत अच्छे डांसर भी है, इस बारे में लोगों को सोमवार रात तब पता चला जब वो बॉलीवुड के एनर्जी मैन रणवीर सिंह के साथ इंडिया एक्सपो प्रोग्राम में जमकर थिरके। दरअसल दुबई में आयोजित इंडिया एक्सपो 2020 में अनुराग ठाकुर "द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री" पर एक्टर रणवीर सिंह से बात कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें रणवीर सिंह के साथ डांस करते देखा गया।

रणवीर सिंह जमकर थिरके अनुराग ठाकुर

रणवीर सिंह जमकर थिरके अनुराग ठाकुर

दरअसल रणवीर सिंह जब अनुराग ठाकुर से बात कर रहे होते हैं तो बैक स्टेज से 'मल्हारी' गाना बजने लगता है, जिसे सुनने के बाद रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाते हैं और थिरकने लगते हैं। अनुराग ठाकुर तब वहां किसी और से बात कर रहे थे, रणवीर सिंह उनसे डांस करने की अपील करते हैं लेकिन पहले तो अनुराग ठाकुर मुस्कुराते हुए उन्हें मना करते हैं लेकिन जब रणवीर सिंह 'मल्हारी' गाने पर सिग्नेचर स्टेप करते हैं तो अनुराग ठाकुर भी उसी अंदाज में डांस करते नजर आते हैं।

दोनों के डांस को देखकर लोग हुए हैरान

दोनों के डांस को देखकर लोग हुए हैरान

उनकी एनर्जी कहीं से भी रणवीर सिंह से कम नहीं थी। रणवीर खुद अनुराग ठाकुर के डांस को देखकर हैरान हो जाते हैं। दोनों के डांस को देखकर वहां पर मौजूद हर इंसान खुशी से झूम जाता है। अनुराग जहां इस इस इवेंट में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह ब्राइट कलर के एथिनक लुक में दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल Video

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल Video

दोनों के डांस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर दोनों लोगों पर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जमकर अनुराग ठाकुर की तारीफ की है। मालूम हो कि भारत इन दिनों आजादी का 'अमृत महोत्सव' मना रहा है।

"द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री"

इसी के मद्देनजर दुबई में ये इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में योग, आयुर्वेद, पर्यटन, कपड़ा और भारतीय सिनेमा जगत से जुड़ी प्रदर्शनी लगी है, जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में यहां लोग आ रहे हैं। विदेशों में इंडियन प्रोडक्ट्स की भारी मांग है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट के बाद भारत के लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+