दुबई एयरशो 2021: वायुसेना की टीम सूर्यकिरण बुर्ज खलीफा के ऊपर दिखाए करतब, तस्वीरें
दुबई , 18 नवंबर: संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में चल रहे 'दुबई एयर शो' भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम ने आज हवा में कमाल के करतब दिखाए। संयुक्त अरब अमीरात की अल फुरसान डिस्प्ले टीम के साथ सूर्यकिरण टीम ने संयुक्त फ्लाईपास्ट का प्रदर्शन किया। सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक 132s ने दुबई के बुर्ज खलीफा, पाल जुमेराह और बुर्ज अल अरब पर फ्लाईपास्ट किया।

सूर्यकरण टीम ने किया सबको चकित
दुबई एयर शो के दौरान आईएएफ की सूर्यकिरण टीम के हॉक 132 ने अल फुरसान के सात एर्मेची एमबी-339 के साथ उड़ान भरी। आईएएफ अपने सूर्यकिरण शो का प्रदर्शन दुनिया के कई देशों में कर चुकी है। वायुसेना के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ने भी दुबई एयर शो में शानदार प्रदर्शन किया।

यूएई ने रक्षा समझौते भी किए
एयर शो के साथ-साथ यूएई के रक्षा मंत्रालय ने वैश्विक रक्षा आपूर्तिकर्ताओं के साथ करीब 5.23 बिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय कैंप में डीआरडीओ, एचएएल और भारत डायनामिक लिमिटेड के प्रतिनिधि मौजूद हैं। इस शो में स्काईव्यू ग्रैंडस्टैंड से दुनिया के कुछ सबसे प्रभावशाली सैन्य लड़ाकू विमानों और बड़े वाणिज्यिक विमानों की उड़ान देखना दर्शकों में एक रोमांचक पैदा करता है। 140 से अधिक देशों के नागरिक और सैन्य प्रतिनिधिमंडल यहां मौजूद हैं।

शो का आज आखिरा दिन
दुबई एयर शो में कई देशों की वायु सेना की टीमें भाग ले रही हैं। इस शो का आज (18 नवंबर) आखिरी दिन है। दुबई एयरशो 2021 रविवार (14 नवंबर) को शुरू हुआ था। ये शो पांच दिन के बाद 18 नवंबर को खत्म हो रहा है। 5 दिवसीय दुबई एयरशो का प्रदर्शन दुबई वर्ल्ड सेंट्रल और अल मकतूम एयरपोर्ट पर चल रहा है। 1989 में शो शुरू होने के बाद से यह अब तक सबसे बड़ा शो माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications