कर्नाटक में DSP ने महिला से किया दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित
Karnataka Police Officer Suspended: कर्नाटक में एक सीनियर पुलिस अधिकारी को महिला से अनुचित व्यवहार करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। ये घटना मधुगिरि उपखंड से जुड़ी हुई है, जहां एक महिला भूमि विवाद के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारी के पास गई थी।
बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह उसे अपने कार्यालय के शौचालय में ले गया और विवाद में उसका पक्ष लेने के बहाने उसके साथ यौन कृत्य किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे अधिकारियों में गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।

महिला ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी की पहचान 58 वर्षीय रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है। कथित घटना उस समय हुई जब एक महिला भूमि विवाद की शिकायत दर्ज कराने के लिए रामचंद्रप्पा के कार्यालय में गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि वह उसे कार्यालय के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसे गलत तरीके से छुआ।
अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू
पुलिस ने इस वीडियो के सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी। आरोपी अधिकारी की पहचान 58 वर्षीय रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है, जो मधुगिरि में डिप्टी एसपी (DYSP) के पद पर तैनात थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और निलंबन आदेश जारी किया है।घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications