नशे में धुत युवती ब्रीदिंग टेस्ट करने पर पुलिस से भिड़ी, करने लगी अजीब हरकत, VIDEO देख लोगों के उड़े होश
एक महिला नशे में धुत है। जब उन्हें ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने को कहा तो पुलिस से ही भिड़ गई। साथ ही पुलिस के सामने ठुमके लगाने लग गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।
नई दिल्ली, 29 अगस्त: जब शराब का नशा सर चढ़कर बोलता है तब पुरुष हो या महिला क्या कुछ नहीं कर जाता है। होश आने के बाद पता चलता है कि क्या से क्या कर दिया। एक ऐसा ही मामला फ्लोरिडा से आया है। जहां एक महिला नशे में धुत है। जब उन्हें ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने को कहा तो पुलिस से ही भिड़ गई। साथ ही पुलिस के सामने ठुमके लगाने लग गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।

लगाने लगी ठुमके
दरअसल, एक महिला ओवरडोज शराब पी रखी है। उनसे सही से चला भी नहीं जा रहा। पुलिस ने जैसे ही देखी तो उन्हें ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट कराने को कहा। पुलिस और इस टेस्ट से बचने के लिए पुलिस के सामने जबरदस्त डांस करने लग गई।

वीडियो वायरल
पुलिस ने इसकी वीडियो बना ली और अपने अधिकारियों को महिला के डांस मूव्स दिखाए। महिला ये पैंतरा अपनाकर वो चाहती थी कि किसी तरह वो वहां से बच निकले। लेकिन पुलिस भी आसानी से छोड़ने वाली कहां थी।

पुलिस से ही उलझ गई
आखिरकार महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें सीधी व्हाइट लाइन पर चलने के लिए कहती है। वह कुछ सेकंड तो चलती है, लेकिन इसके बाद वह पुलिस से ही बहस करने लग जाती हैं। और व्हाइट लाइन से दूर चली जाती है। पुलिस भी उसके पीछे जाती है।

दूसरी गाड़ी में भी मारी थी टक्कर
जबरदस्त डांस करने के बाद महिला ने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने से बिल्कुल मना कर दिया। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि जब वह सफेद रेखा पर चलने की कोशिश कर रही थी तो उसकी आंखों बिल्कुल लाल थीं। साथ ही कहा कि महिला ने नशे में अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी में भी टक्कर भी मारी थी।

यूजर्स ले रहे मजे
यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही महिला को नशे में धुत होने और जबरदस्त डांस करने पर लोग की हंसी भी छूट रही है। यह अजीबोगरीब वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।
यह भी पढ़ें- नशे में चूर दूल्हे ने वरमाला के वक्त कर दी ऐसी हरकत, थप्पड़-गाली की हुई बरसात, देखती रह गई दुल्हन, VIRAL VIDEO












Click it and Unblock the Notifications