शराबी पिता ने मोमोज मांगने पर 6 साल के बेटे को नहर में फेंका, मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के जैतपुर इलाके में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे को सिर्फ इस बात पर नहर में फेंक दिया क्योंकि वह मोमोज खाने की जिद कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त संजय अल्वी नशे में था। लोगों ने उसे बच्चे को आगरा नहर में फेंकते देखा तो पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार देर रात नई दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में हुई।

sanjay

बता दें कि संजय अपने बेटे अयान के साथ मदनपुर खादर की पुलिया पर आया। जब‍ बच्‍चे ने वहां बिक रहे मोमोज खाने की जिद की तो संजय ने गुस्‍से में अपने बेटे को नहर में फेंक दिया। यह देखकर मौजूद राहगीर सकते में आ गए और उन्‍होंने संजय को प‍कड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों और दमकल कर्मियों की मदद से शनिवार देर रात में बच्चे को ढूंढने के लिए अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

रविवार को बच्चे की लाश बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी संजय ई-रिक्शा चलता है। संजय के तीन बच्चे हैं। अयान उनमें बसे छोटा था। पुलिस के मुताबिक, संजय की 2004 में शादी हुई थी लेकिन उसकी आदतों की वजह से पत्नी उसे 2012-13 में छोड़कर चली गई थी। तीनों बच्चे दादी के साथ रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+