कनपटी पर पिस्तौल रखकर खेल रहा था तभी अचानक चली गोली, हुई मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक व्यक्ति खुद की चलाई गोली का शिकार हो गया। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। संगम विहार में 32 वर्षीय एक शराबी व्यक्ति सोमवार को अपने एक दोस्त को अपनी पिस्तौल दिखा रहा था। तभी गलती से गोली चल गई। जो खुद उसे ही जा लगी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान संगम विहार निवासी अमित के रूप में हुई है।

Drunk man accidentally shoots himself to death while showing pistol to friend

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर युवक के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। दोनों घटना के समय मौके पर ही मौजूद थे।दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि केबल टीवी का काम करने वाला अमित संगम विहार स्थित डी-ब्लॉक में रहता था। उसने वर्ष 2014 में प्रेम विवाह किया था। उसका आठ माह का बच्चा भी है। सोमवार रात अमित गांधी कैंप में रहने वाले दोस्त बबलू के पास गया। दोनों ने वहां बीयर पी।

वहां से दोनों अपने एक अन्य दोस्त रजनीश उर्फ दादू के पास चले गए। इस दौरान रजनीश ने अमित के पास पिस्टल देखी तो उसके बारे में पूछा। इस परअमित ने पिस्टल से मैगजीन निकाल ली और टशन मारने के लिए पिस्टल अपनी कनपटी में लगा दी। इसी दौरान मजाक में उसने ट्रिगर दबा दिया। इससे गोली उसके सिर के पार निकल गई और मौके पर ही मौत हो गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+