हैदराबाद: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने मारी टक्कर, हवा में उड़ गया ऑटो, देखें VIDEO
हैदराबाद, 29 जून। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तेज रफ्तार से आ रही एक लग्जरी कार (ऑडी) ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इसके बाद ऑटो गोल घूमता हुआ काफी दूर तक गया। 27 जून को साइबराबाद के इनऑर्बिट मॉल के पास बरसाती सड़क पर हुए इस हादसे में ऑटो में सवार एक यात्री की मौत हो गई।
Recommended Video

पुलिस ने इस संबंध ने ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक नशे में था। वो अपने मां-बाप के साथ एक पार्टी से लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और मोटर वाहन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्की बारिश में एक ऑटो जा रहा है तभी पीछे से तेज रफ्तार में आती एक लग्जरी कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो हवा में उछलते हुए दूसरी तरह जा गिरा और इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई। कार बिना रुके तेजी से घटनास्थल से निकल गई।












Click it and Unblock the Notifications