भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने एयर होस्टेस के साथ की बदतमीजी, थे नशे में धुत

नई दिल्‍ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्‍टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने लंदन जाते समय फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की थी। मामला 28 जुलाई का है। बताया जा रहा है कि जब निरहुआ लंदन में भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये वाक्या हुआ था। साथ मौजूद अन्य एक्टर-एक्ट्रेस ने मामला शांत कराया था। अंग्रेजी अखबार डीएनए के मुताबिक निरहुआ फ्लाइट बोर्ड करने के बाद से ही नशे में धुत्त थे। जिसकी वजह से उनके साथ यात्रा कर रहे यात्री नाराज थे।

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने एयर होस्टेस के साथ की बदतमीजी, थे नशे में धुत

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के टेक ऑफ करने तक निरहुआ शराब के नशे में एक दम डूब चुके थे। इस दौरान वे जोर से चिल्लाने लगे, जब एयर होस्टेस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने बदतमीजी भी की। फ्लाइट में मौजूद अन्य एक्टर-एक्ट्रेस ने उन्हें शांत कराया था। एयर होस्टेस निरहुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी लेकिन निरहुआ ने उनसे माफी मांग ली। निरहुआ के माफी मांगने के बाद ही सारा मामला उस वक्त दब गया था। बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ को इस भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में जुबली स्टार का अवार्ड मिला था।

उल्‍लेखनीय है कि आज के समय में भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ एक मशहूर एक्टर हैं। 38 साल के स्टार ने कई भोजपुरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के 40 से 50 लाख रुपए फीस लेते हैं। निरहुआ को बिग बॉस सीजन 10 में मोनालिसा अंतरा और विक्रांत सिंह राजपूत की शादी में शिरकत करते हुए देखा गया था। साथी कलाकार रवि किशन के साथ शादी में शामिल होने के लिए निरहुआ पहुंचे थे। जहां उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+