231 करोड़ की ड्रग्स मिलने पर साइंटिस्ट पति और पत्नी गिरफ्तार
नई दिल्ली। 231 करोड़ रुपये के ड्रग्स मिलने के मामले में बेंगलुरू के रिसर्च साइंटिस्ट और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

एनसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
साइंटिस्ट पति और उनकी पत्नी के पास जो ड्रग्स पकड़ी गई है उसका नाम एमफेटामिन है। उनके पास एनसीबी ने लगभग 231 किग्रा. एमफेटामिन ड्रग्स बरामद की है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 231 करोड़ के करीब बताई जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सबसे बड़ी कार्रवाई में से ये एक है।
एनसीबी के मुताबिक इस ड्रग्स का भारतीय युवाओं में ज्यादा इस्तेमाल बढ़ रहा है। एमफेटामिन एक तरह की मानसिक शक्तिवर्धक दवा है।
231 किग्रा. एमफेटामिन बरामद
ये ड्रग्स ज्यादातर दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के देशों से भारत में लाया जाता है। इंटेलिजेंस से एनसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद और बेंगलुरू में बड़ा इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क काम कर रहा है।
वेंकट रामा राव (37), एक रिसर्च साइंटिस्ट हैं जो एक प्रतिष्ठित फर्म में काम करते हैं। उन्हें 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
उन्हे उस समय पकड़ा गया जब वह हैदराबाद में रविशंकर राव (22) के पास एमफेटामिन ड्रग्स लेने पहुंचे थे। एनसीबी ने उनके पास से 221 किग्रा. एमफेटामिन बरामद किया। पूछताछ में वेंकट ने माना कि उनके घर पर और ड्रग्स है।
ड्रग्स लेने के दौरान हुई साइंटिस्ट की गिरफ्तारी
जब एनसीबी बेंगलुरू स्थित उनके घर पहुंची तो उनकी पत्नी प्रीती (35) एमफेटामिन छुपाने की कोशिश कर रही थी, जो करीब 30 ग्राम थी।
माना जा रहा है कि ये सैंपल के तौर पर खरीदारों के लिए रखा गया था। उसके घर से 1.23 करोड़ नगदी भी बरामद हुई है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
बाद में एनसीबी ने कार्रवाई में साइंटिस्ट की लैब से भी 10 किग्रा ड्रग्स बरामद की है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications