Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ममता कुलकर्णी का खुलासा: ड्रग्‍स स्‍मगलर विकी मेरा पति नहीं लिव इन पार्टनर है

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एक जमाने में अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर छुरी चलाने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय सेक्स मोहिनी और पर्दे पर अपने चाहने वालों के सामने 'मुझको राणा जी माफ करना.. गलती मारे से हो गई जैसे दोअर्थी सांग पर नाचने वाली ममता कुलकर्णी का ड्रग्‍स, दुबई और डॉन (3D) कनेक्‍शन मामले में अब नया मोड़ आया है।

Bollywood actress Mamta Kulkarni

हफ्ते भर पहले ड्रग्‍स तस्‍करी में गिरफ्तार होने और फिर पूछताछ के बाद रिहा हो जाने के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या ममता ड्रग्‍स रैकेट चलाती हैं? क्‍या ममता कुलकर्णी के संबंध अंडरवर्ड से हैं, अगर नहीं तो फिर पूरे मामले में क्‍यों आया दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन का नाम? आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि कई सालों से गुमनामी के अंधेरों में डूबीं ममता कुलकर्णी का नाम बीते 9 नवंबर को अचानक सुर्खियों में आ गया।

केन्या पुलिस ने उन्‍हें और उनके कथित पति विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विकी गोस्‍वामी को ड्रग तस्करी के आरोपों में अरेस्ट किया था। दोनों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की और फिर मामता को छोड़ दिया गया। विकी को 21 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। हिंदी न्‍यूज चैनल एबीपी की एक्‍सक्‍लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक ममता कुलकर्णी ने सभी आरोपों से इंकार किया है। एबीपी से बातचीत में ममता ने कहा है कि इस बात में कोई सच्‍चाई नहीं है कि मुझे किसी ने गिरफ्तार किया।

इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी ने विकी गोस्‍वामी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा कि विकी के बारे में सब गलत खबरें हैं। ममता ने विकी पर लगे आरोपों के लिए बकताशा आकाशा अब्‍दुल्‍लाह को जिम्‍मेदार बताया। केन्‍या के अखबारों के मुताबिक बकताश आकाशा को वहां ड्रग माफिया कहा जाता है।

इस पूरे मामले में जो सबसे बड़ा खुलासा हुआ है वो ये है कि विकी गोस्‍वामी, ममता कुलकर्णी का पति नहीं बल्कि उसका लिव इन पार्टनर है। ममता ने खुद बताया कि उन्‍होंने कभी शादी ही नहीं की। चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि वो विकी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। ममता कुलकर्णी ने कहा कि उनके दो बच्‍चों की खबर में भी कोई सच्‍चाई नहीं है।

विकी की खातिर सेक्‍स मोहिनी से योगिनी बन गईं ममता

ममता कुलकर्णी का पहले दुबई फिर केन्‍या पहुंचने की कहानी भी खासा रहस्‍मयमय है। बतौर ममता कुलकर्णी एक समय में विकी का भौकाल दाऊद इब्राहिम से कम नहीं था। मुंबई में वो ड्रग्‍स तस्‍करी के लिए मशहूर था और Mandrax Tablets सप्लाई किया करता था। विकी के एक इशारे पर बॉलीवुड सितारे मुंबई से दुबई चले जाते थे। 1996-97 में ममता कुलकर्णी बुलंदियों को छू रही थी और उसी वक्‍त विकी ने दुबई में एक होटल खोला था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए थे। ममता कुलकर्णी का दावा है कि विकी ने बार-बार फोन करके ममता से मिलने की इच्छा जताई थी। ममता ने बताया कि वह फोन करता था मैं मिलती नहीं थी।

कई महीनों बाद ममता जब विकी से मिलीं थी। उसके कुछ समय बाद ही उन्हें पता चला कि विकी को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। विकी की गिरफ्तारी के दो साल बाद ममता के पास दुबई से फोन आया कि विकी ने खाना-पीना छोड़ दिया है और यही वह वक्त था ममता ने दुबई जाने का फैसला किया। ममता ने एबीपी से बताया कि जब वो दुबई आईं तो उन्‍हें लगा ये आदमी गलत नहीं है और संकल्प लिया था जब तक इसे नहीं छुड़ाऊंगी भारत नहीं जाऊंगी।

ममता ने कहा कि जब मैं एकदम अकेली थी तो विकी मेरे साथ था। साल 2002 के बाद ममता बड़े पर्दे से ही नहीं मुंबई से ही गायब हो गईं। वह विकी को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करती रहीं और इस कोशिश में वह हीरोइन से योगिनी बन गईं। हालांकि ममता कुलकर्णी जो दावे कर रही हैं उसमें कितनी हकीकत है और कितना फसाना इसका पता लगाना अभी भी बहुत मुश्किल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+