Good News: टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो IRCTC आपको भेजेगी फ्लाइट से!
नयी दिल्ली। रेलवे में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अगर ट्रेन में आपका वैटिंग टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो अब आईआरसीटीसी आपको प्लेन से भेजने की व्यवस्था करेगी। आईआरसीटीसी की नई स्किम के तहत अगर आप का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है और चार्ट बन गई है तो रेलवे आपके लिए 'कम' भाड़े में फ्लाइट से जाने का ऑप्शन देगी।

इस स्किम का फायदा उठाने के लिए आपके पास वेटिंग टिकट होना चाहिए। साथ ही चार्ट बनने के समय तक आपका टिकट कंफर्म नहीं होना चाहिए। रेलवे के इस स्कीम का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आपके पास यात्रा से कम से कम तीन दिन पहले बुकिंग होनी चाहिए।
गुड न्यूज: अब IRCTC करेगी आपके सामान का बीमा!
इस स्किम के मुताबिक आईआरसीटीसी यात्री को ई-मेल के जरिए फ्लाइट सर्च का ऑप्शन देगी। अगर फ्लाइट में सीट उपलब्ध होगी तो आपके पास कम भाड़े में फ्लाइट टिकट की बुकिंग का ऑपशन होगा।












Click it and Unblock the Notifications