दिल्ली के इस ऑटो ड्राइवर ने आधी रात को अपने नेक काम से जीता लोगों का दिल, बन गया 'HERO'

नई दिल्ली। रात में यात्रा करना खासकर लड़कियों और महिलाओं के लिए चिंताजनक होता है। हाल ही में दिल्ली में ऐसा ही एक दिल जीतने वाला वाकया सामने आया है कि जिसे जान आप भी गर्व महसूस करेंगे। दरअसल एक लड़की देर रात अपने ऑफिस से घर लौट रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात एक ऑटो-रिक्शा चालक से होती है। लेकिन उस रिक्शा चालक ने उस लड़की से साथ ऐसा नेक व्यवहार किया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

लड़की ने सोशल मीडिया पर बताई कहानी

लड़की ने सोशल मीडिया पर बताई कहानी

मूल रूप से कोलकाता से नेहा दास ने फेसबुक पर अपनी कहानी साझा करते ऑटो चालक प्रवीण रंजन के बारे में कहा कि वो उनसे मिलने के बाद बहुत खुश थीं, नेहा ले लिखा है कि दिल्ली में ठंड शुरू हो गई है ऐसे में आधी रात के आसपास ज्यादातर सड़के खाली पड़ जाती है। नेहा ने लिखा है कि ऑफिस से निकलने के बाद वो बाहर में ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक सभ्य आदमी रूकता है। किराया पूछने पर वो कहता है मैडम मैं कुछ नहीं लेता लड़कियों से इतनी रात को, उनको ठीक से घर पहुंचाना ज्यादा जरूरी है।

दिल्ली में कुछ ऐसे नेक लोग भी है

नेहा दास ने अपने पोस्ट में कहा कि दिल्ली मे शरारती लोगों की कमी नहीं है। लेकिन यहां पर कुछ ऐसे लोग भी हैं। नेहा ने कहा एक ऑटो ड्राइवर जो मुझसे यह कहा कि आप मुझे कुछ भी भुतान ना करें। मुझे सुरक्षित रूप से घर पहुंचाना उसकी प्राथमिकता थी। मैं जब घर पहुंची तो मैंने कुछ किराया से ज्यादा पैसे देने का प्रयास की लेकिन उसने नहीं लिया। प्रयास के बाद उसने बिना का रात्रि चार्ज लगाए मुझसे किराया लिया।

फोटो लेने की मांगी अनुमति

फोटो लेने की मांगी अनुमति

नेहा ने अपने पोस्ट में बताया है कि जब वो घर पहुंच गईं और ऑटो ड्राइवर ने एक्सट्रा चार्ज लेने से मना कर दिया तब उन्होंने शख्स की फोटो लेने की बात कही। जिसके लिए रंजन ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी। नेहा ने अपने पोस्ट में रंजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह के नेक और अच्छे लोगों के लिए भगवान का शुक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+