कैब में बैठी युवती, मिरर में उसे घूरते हुए मास्‍टबेट करने लगा ड्राइवर, फिर...

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से यौन शोषण की खबरें आए दिन आती रहती हैं। अभी एक दिन पहले ही दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के सामने पैंट की जिप खोलकर युवक अश्लील हरकत कर रहा था। अब कैब ड्राइवर ने ऐसी ही हरकत की है। कैब से गुड़गांव से दिल्ली आ रही युवती को देखकर ड्राइवर मास्टरबेट करने लगा। युवती ड्राइवर को ऐसा करते देख हैरान रह गई। उस वक्‍त तो उसने कुछ नहीं कहा लेकिन कैब से उतरने के बाद पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी कैब ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। युवती पेशे से वकील है।

कैब में बैठते ही ड्राइवर शीशे में घूरने लगा और फिर...

कैब में बैठते ही ड्राइवर शीशे में घूरने लगा और फिर...

पीड़ित महिला वकील ने खुद के साथ हुई इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने गुरुग्राम से दिल्ली हाई कोर्ट आने के लिए मोबाइल ऐप के जरिए कैब बुक कराई थी। कैब में बैठने के बाद ड्राइवर लगातार उन्हें शीशे के जरिए घूर रहा था और हद तो तब हो गई जब वो गाड़ी चलाने के दौरान ही मास्टरबेट करने लगा। युवती ने बताया कि वो यह देखकर बहुत डर गई लेकिन चुपचाप गाड़ी में बैठी रही।

गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की डिटेल्स से हुई गिरफ्तारी

गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की डिटेल्स से हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली के अडिशनल डीसीपी दीपक कुमार यादव ने बताया कि शाम करीब सवा 4 बजे जब ड्राइवर युवती को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर ड्रॉप करके चला गया, उसके बाद युवती ने 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि ड्राइवर उससे कुछ बोला तो नहीं और ना ही उसके साथ कोई छेड़खानी की, लेकिन वह गाड़ी चलाते वक्त अश्लील हरकत कर रहा था। युवती ने पुलिस को गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की डिटेल्स मुहैया कराईं, जो उसे मोबाइल ऐप के जरिए मिली थीं। उसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को ड्राइवर को अरेस्ट कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई।

Read Also- क्‍लिनिक में नर्स के साथ संबंध बना रहा था कर्नल, जवानों ने पोस्ट कर दी VIDEO क्लिप, अब सेना लेगी एक्‍शन

दिल्‍ली मेट्रो में लड़की के सामने जिप खोल कर रहा था अश्‍लील हरकत

बीते बुधवार को दिल्ली मेट्रो में एक लड़की के सामने एक युवक ने पैंट की जिप खोल दी और अश्लील हरकतें करने लगा। घटना बुधवार शाम 6 बजे यलो लाइन मेट्रो में हुई। लड़की दिल्ली से गुड़गांव जा रही थी। इस बात से लड़की इतनी घबरा गई और किसी को उस वक्त बता नहीं पाई कि वहां क्या हुआ। हालांकि, उसने लड़के की तस्वीर खींच ली और बाद में पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। फोटो की मदद से पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।

युवती ने ट्वीट कर बताई मेट्रो में हुई इस शर्मनाक घटना की पूरी कहानी

युवती ने ट्वीट कर बताई मेट्रो में हुई इस शर्मनाक घटना की पूरी कहानी

युवती ने एक के बाद एक 6 ट्वीट कर पूरी घटना को बताया। उसने युवक की तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए कहा 'मैं सातवें कोच में टू-सीटर वाली सीट पर बैठी थी। येलो लाइन से गुड़गांव लौट रही थी और ये आदमी कुछ देर से मेरे सामने खड़ा था। मुझे पता नहीं चला कि वो मेरी तरफ कब मुड़ गया। मैंने देखा कि उसके पैंट की चेन से उसका प्राइवेट पार्ट दिख रहा है और उसने वो मेरी तरफ पॉइंट करके रखा था। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं? मैं इधर-उधर देखने लगी। उसने अपना बैग सामने की तरफ टांग रखा था, ताकि किसी को उसकी हरकत न दिख सके। वो करीब एक मिनट तक उस तरह से खड़ा रहा। मैं फ्लोर को देखती रही। फिर वो दरवाजे की तरफ चला गया'। युवती ने कहा 'उसे ये याद नहीं कि वो आदमी किस स्टेशन पर उतरा और कब उतरा। हालांकि उसने बताया कि ये तस्वीर उन्होंने सुल्तानपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के आस-पास ली थी, शाम 6.11 बजे के करीब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+