DRDO ने 2-डीजी दवा के थोक उत्पादन के लिए आमंत्रित किया EOI
नई दिल्ली, 9 जून। कोरोना वायरस मरीजों के इलाज में इस्तेमाल कर की जानी वाली दवा 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के थोक उत्पादन के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दवा बनाने वाली कंपनी को हस्तांतरित करने के लिए एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित की है। आपको बता दें कि 2-डीजी को डीआरडीऔर और आईएनएमएएस ने डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज के साथ मिलकर विकसित की है। इसके क्लिनिकल ट्रायल के नतीजों में यह पाया गया है कि इस दवा से अस्पताल में भर्ती मरीजों को तेजी से बीमारी से उबरने और ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करने में मदद करती है।

एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट के दस्तावेज के मुताबिक आवेदन ईमेल के जरिए 17 जून से पहले भेजे जाने चाहिए। इसमें कहा गया है, ''कंपनियों द्वारा दी जाने वाली ईओआई की एक तकनीकी आकलन समिति (टीएसी) जांच करेगी। केवल 15 कंपनियों को ही उनकी क्षमताओं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीओटी दिया जाएगा।'' बोली लगाने वाली कंपनियों के पास ड्रग लाइसेंसिंग एथॉरिटीज से एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) से दवा बनाने का लाइसेंस होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications