टारगेट को 20 मिनट में कर देगा तबाह, थर्राएंगे दुश्मन देश, DRDO की Ballistic Missile Agni-4 का सफल परीक्षण
Ballistic Missile Agni-4: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -4 का सफल प्रक्षेपण किया गया। डीआरडीओ की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि परीक्षण में डीआरडीओ की ओर तय सभी मानकों को इस मिसाइल ने सभी मानकों को पूरा कर लिया है।
इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की विस्तृत जानकारी स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड ने दी। कमांड के मुताबिक, डीआरडीओ की ओर किया गया ये एक रूटीन मिसाइल परीक्षण था। ये टेस्ट इससे पहले जून, 2022 में किया गया था।

बढ़ी भारत की ताकत
अग्नि-4 मिसाइल की मदद से दुश्मन से तीन तरह के हथियारों से निपटा जा सकता है। जिसमें पारंपरिक, थर्मोबेरिक और स्ट्रैटेजिक एटमी हथियार शामिल हैं। अग्नि-4 मिसाइल की मारक क्षमता 3500 से 4000 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है। हमला करते समय यह लक्ष्य के 100 मीटर के दायरे में आने वाली सभी वस्तुओं को जलाकर राख कर देती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अग्नि-4, चीन और पाकिस्तान के किसी भी शहर को केवल 20 मिनट में लक्ष्य बना सकती है।
रक्षा मंत्रालय का रिएक्शन2011 में पहला परीक्षण
भारत ने अग्नि-4 का पहला सफल परीक्षण 15 नवंबर 2011 में किया था। अग्नि-4 को लॉन्च करने के 8×8 ट्रांसपोर्ट इरेक्टर लॉन्चर या फिर रेल मोबाइल लॉन्चर से दागा जाता है।
अग्नि-4 का परीक्षण भारत की आत्मनिर्भरता की और भी एक कदम माना जा रहा है। DRDO की मिसाइल प्रणाली को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में अग्नि-4 के परीक्षण की रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि और इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।












Click it and Unblock the Notifications