Okhi Cyclone: 250 मछुआरे लापता, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय ने भी संभाली कमान

चेन्नई। ओखी चक्रवात ने पूरे दक्षिण भारत में तबाही मचानी शुरू कर दी है, भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस तूफान की वजह से सबसे ज्यादा केरल और तमिलनाडु प्रभावित हैं। अभी तक ओखी चक्रवात तमिलनाडु और केरल में कुल 8 लोगों की जान ले चुका है, दोनों ही राज्यों में 4-4 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले समय में और तेज बारिश हो सकती है, यह चक्रवात अब लक्षदीप की ओर अपना रुख करेगा। वहीं इस चक्रवात पर गृह मंत्रालय भी अपनी नजर बनाए हुए है, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीआरएफ के डीजी से बात की है, एनडीआरएफ की टीमों को राहत-बचाव के काम के लिए पहले ही रवाना कर दिया गया है।

लापता मछुआरों के परिजन सड़क पर उतरे

लापता मछुआरों के परिजन सड़क पर उतरे

मौसम विभाग की ओर से सैटेलाइट से जो तस्वीरें जारी की गई हैं, उसके अनुसार अब यह चक्रवात लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहा है, जो समय के साथ और भी ज्यादा विकराल रूप धारण कर सकता है, जिसके चलते भारी नुकसान की संभावना है। खबरों के अनुसार इस चक्रवात की वजह से 250 मछुआरे तिरुवनंतपुरम तट से लापता हैं, उन्हें तलाश करने का अभियान चल रहा है। वहीं लापता मछुआरों के परिजनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें इस चक्रवात के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी।

मछुआरों की हो रही है तलाश

मछुआरों की हो रही है तलाश

इस चक्रवात के तहत तमाम सरकारी मशीनरी पुरी तरह से अपने काम में जुट गई हैं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने इस बाबत नौटियाल रीजन के आईजी से बात की है और तमाम सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। केरल के सांसद शशि थरूर ने लापता मछुआरों की तलाश के लिए रक्षामंत्री से बात की, जिसपर रक्षामंत्री ने भरोसा दिया है कि उनकी तलाश की जा रही है।

 कई ट्रेनें रद्द

कई ट्रेनें रद्द

तेज बारिश और हवा की वजह से हर तरफ जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तमाम जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। न्नई, कन्याकुमारी, तूतीकॉरिन, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, मदुरई, थेनी, थंजावूर थिरूवरूर में स्कूल को बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। आज ट्रेन नंबर 56313, 56310, 56386, 56362, 56363, 56389, 16791 और 16792 को रद्द कर दिया गया है, जबकि कल की इन ट्रेनों 56305, 56334, 56333, 56309, 56313, 56715 को रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Cylone Okhki: कई जिलों में स्कूल बंद, नेवी ने राहत बचाव के लिए कसी कमर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+