बिग बॉस: Rakhi Sawant ने कहा 'पब्लिसिटी' नहीं थी उनकी शादी, बताया कब दुनिया के सामने आएंगे पति रितेश

मुंबई। ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इस समय टेलीविजन के सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले शो बिग बॉस (Bigg Boss 14) के सीजन 14 में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह लोगों का जमकर मनोरंजन तो कर ही रही हैं, साथ ही लोगों को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। राखी सावंत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस के घर में आने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं। अब उन्होंने शो के एक एपिसोड में अपने पति को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने ये साफ कह दिया है कि उनकी शादी कोई पब्लिसिटी नहीं थी।

राखी चाहती हैं पति सबसे सामने आएं

राखी चाहती हैं पति सबसे सामने आएं

राखी सावंत ने कहा कि वह अपने पति रितेश से काफी आग्रह कर रही हैं कि वह दुनिया के सामने आ जाएं। शो के अन्य प्रतियोगियों रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला से बात करते हुए राखी ने कहा, 'तुम लोग दुआ करो कि मेरा पति शो पर आए। मैंने इनको बोला है हाथ जोड़कर कि बहुत बड़े शो में जा रही हूं। हो सके तो एक बार आ जाना। कुछ तो करो, मेरी इज्जत तो रखो।' राखी ने इस दौरान ये भी कहा कि लोग किस तरह ऐसा कहते हैं कि वह सबकुछ खबरों में आने के लिए करती हैं।

राखी- मेरी शादी हो गई है

राखी- मेरी शादी हो गई है

उसी कमरे में मौजूद जैसमीन भसीन और एली गोनी का हिंट देते हुए राखी ने कहा, 'यहां पर लोग, रिलेशनशिप में रहते हैं और बोलते हैं 'हम तो दोस्त हैं।' मैं चीख चीख के कह रही हूं कि मेरी शादी हो गई है। अरे, नहीं कर रही पब्लिसिटी के लिए।' इसके साथ ही राखी सावंत ने ये भी कहा कि उनके पति अभी कुछ समय और चाहते हैं और दोनों का बच्चा पैदा होने से पहले उनके पति दुनिया के सामने आएंगे।

पति भी दे चुके हैं इंटरव्यू

पति भी दे चुके हैं इंटरव्यू

बीते साल ही राखी सावंत के पति ने स्पॉटबॉय को एक इंटरव्यू भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राखी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं खुशनसीब हूं। राखी मुझे भगवान का दिया हुआ तोहफा हैं। मैंने उनकी जैसी महिला कभी नहीं देखी है। मुझे लगता है कि वह मुझसे अधिक बेहतर हैं।' वहीं राखी सावंत ने भी शादी के बाद और करवाचौथ जैसे त्योहारों के दौरान केवल शादी के जोड़े और सिंदूर के साथ अपनी ही तस्वीरें शेयर की थीं। उनके साथ एक भी तस्वीर में उनके पति नहीं थे, जिसके चलते लोगों को ऐसा लगा कि राखी पब्लिसिटी में आने के लिए शादी का नाटक कर रही हैं।

इसी महीने दाखिल हुईं शो में

इसी महीने दाखिल हुईं शो में

वहीं बिग बॉस की बात करें तो राखी का इस शो से पुराना नाता रहा है। वह इस शो के पहले सीजन में प्रतियोगी के तौर पर आ चुकी हैं। इस साल वह बिग बॉस के सीजन 14 में हिस्सा लेने के लिए इसी महीने की शुरुआत में घर के अंदर दाखिल हुई हैं। उनके साथ ही कुछ अन्य पूर्व प्रतियोगी भी चैलेंजर्स के तौर पर घर में आए हैं। वह भी ट्रॉफी के लिए अन्य प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+