जयललिता के इलाज के लिए लंदन से चेन्नई के लिए रवाना हुए डॉ रिचर्ड बेल
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटिश एक्सपर्ट डॉ. रिचर्ड बेल लंदन से चेन्नई पहुंच रहे हैं।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटिश एक्सपर्ट डॉ. रिचर्ड बेल लंदन से चेन्नई पहुंच रहे हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक रिचर्ड बेल लंदन से रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक रिचर्ड बेल ने अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है और फिलहाल जरूरी इलाजों का जिक्र किया है।

आपको बता दें कि रिचर्ड बेल शुरु से ही जयललिता की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। इससे पहले भी 13 अक्टूबर को डॉक्टर रिचर्ड बेल चेन्नई आए थे। आपको बता दें कि जयललिता को दिल का दौड़ा पड़ा है। इसके बाद से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications