PAK मंत्री फवाद चौधरी ने कहा-चरमपंथी मोदी की हार से खुश हूं, कुमार विश्वास का जवाब-चूजा कुदक रहा है...

ई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद बीजेपी खेमे में खलबली, कांग्रेस खेमे में मायूसी और आप के खेमे में खुशी ही खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि लगभग हर एग्जिट पोल यही कह रहा है कि इस बार फिर से दिल्ली में आप पार्टी की जोरदार वापसी हो रही है और बीजेपी को इस बार भी निराशा का मुंह देखना पड़ रहा है, तो वहीं कांग्रेस इस बार भी राजधानी में कोई कमाल नहीं करेगी, उसका खाता भी खुलना मुश्किल है।

दिल्ली में भाजपा की हार से खुश हूं: PAK मंत्री

एग्जिट पोल के नतीजे पर पाकिस्तान की ओर से भी रिएक्शन आया है, पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने दिल्ली चुनाव को लेकर Tweet किया है, जिसमें फवाद ने लिखा है कि दिल्ली में भाजपा की हार से खुश हूं, पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी सरकार के संघीय मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने लिखा है कि दिल्ली चुनाव में चरमपंथी शासन की हार पर बहुत खुश हूं, आशा है कि मोदी इस हार से सीखेंगे और नफरत की नीतियों की समीक्षा करेंगे।

'पाकिस्तानी चूजा कुदक रहा है'

फवाद के इस ट्वीट पर अब कवि कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि पाकिस्तानी चूजा कुदक रहा है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से इस तरह की हरकत की है, उसे हर बार अपनी इस तरह की ओछी हरकत के लिए मुंह की खानी पड़ती है, कुमार विश्वास पहले ही इस तरह से पाकिस्तानियों की क्लास लगा चुके हैं, फिलहाल सबको अब फवाद चौधरी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में वापसी: एग्जिट पोल

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में वापसी: एग्जिट पोल

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+