'...मौत भी घबरा गई होगी', इरफान खान के निधन पर भावुक कुमार विश्वास ने लिखी ये कविता, दी श्रद्धांजलि
इरफान खान के निधन पर भावुक डॉ कुमार विश्वास ने लिखी ये कविता, दी श्रद्धांजलि
नई

चार दिन पहले हुआ था मां का निधन
अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इरफान खान मूल रूप से राजस्थान के जयपुर से थे, उनका जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ था। चार दिन पहले ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम की मृत्यु हुई थी, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वह अपनी मां के अंतिन संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। मंगलवार को इरफान खान की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आननफानन में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
प्रथा,हासिल जैसी शुरुआती फ़िल्मों से आजतक भारतीय सिनेमा के प्रातिभ ग्लोबल अभिनेता,मेरे दोस्त इरफ़ान का यूँ जाना तोड़ गया
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 29, 2020
“रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई,
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई !
इक बार तो ख़ुद मौत भी घबरा गई होगी,
यूँ मौत को सीने से लगाता नहीं कोई..!”😢#RIPIrfankhan pic.twitter.com/RhJgSJe8L3
डॉ कुमार विश्वास ने लिखी ये कविता
एक्टर इरफान खान की मौत के फिल्म जगत ही नहीं पूरी देश स्ताब्ध है। डॉ कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रथा, हासिल जैसी शुरुआती फिल्मों से आजतक भारतीय सिनेमा के प्रातिभ ग्लोबल अभिनेता, मेरे दोस्त इरफान का यूं जाना तोड़ गया।' कुमार विश्वास ने इरफान खान के लिए एक कविता शेयर करते हुए लिखा, 'रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई ! इक बार तो खुद मौत भी घबरा गई होगी, यूं मौत को सीने से लगाता नहीं कोई..!'
Recommended Video

दोस्त ने दी निधन की खबर
गौरतलब है कि इरफान खान साल 2017 से ही एक रेयर हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, कई बार वह अपना इलाज कराने के लिए काम बीच में ही छोड़कर विदेश भी गए। इरफान खान के निधन की खबर उनके दोस्त शूजीत सरकार ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरा प्यारा दोस्त इरफान, तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा, हम दोबारा मिलेंगे।'
यह












Click it and Unblock the Notifications