डॉ. असीम गुप्ता के परिवार को 1 करोड़ की सहायता देगी दिल्ली सरकार, कोरोना से हुई थी मौत
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी ) के एक कोरोना वॉरियर डॉक्टर डॉक्टर असीम गुप्ता की कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से रविवार को दिल्ली के निजी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। डॉक्टर असीम गुप्ता के परिजनों को दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
Recommended Video

डॉक्टर असीम गुप्ता की कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से रविवार को दिल्ली के निजी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई थी। संक्रमण की पुष्टि के बाद मैक्स साकेत में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी स्त्री रोग विशेषज्ञ पत्नी भी कोरोना की चपेट में आई थीं, लेकिन वो कुछ दिन पहले ही इससे उबर गई थीं। उनके दो बेटे हैं। डॉक्टर गुप्ता का पिछले दो हफ्तों से इलाज चल रहा था और पिछले कुछ दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, शनिवार की दोपहर को उनके पैर में ब्लड क्लॉट बन गया और वह लंग्स तक पहुंच गया, जिसकी वजह से उनकी सांस उखड़ने लगी और फिर उन्हें वेंटिलेटर पर डालना पड़ा। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई थी। उनकी डॉक्टर पत्नी, जो रेडियोलॉजिस्ट हैं और दो बेटे हैं। इनमें से एक एमबीबीएस कर रहा है और दूसरा ऑस्ट्रेलिया में है। सूत्रों की मानें तो एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के अब तक एक दर्जन डॉक्टर व स्टाफ इस वायरस के शिकार हो चुके हैं। इससे पहले टेक्नीशियन चरण सिंह की मौत हो चुकी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें एक बहुत मूल्यवान सेनानी बताया। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ''उनके साथी बताते हैं कि वह अपना काम बेहद ही लगन से करते थे और हमेशा मरीजों की सेवा किया करते थे। हालांकि, 3 जून को डॉ. असीम गुप्ता खुद कोरोना से पीड़ित हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और अंत में वह कोरोना से लड़ते हुए हम सबको छोड़ कर चले गए। उनकी पत्नी को भी कोरोना हुआ था लेकिन वह अब पूरी तरह से ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications