घाटी में स्कूलों को निशाना बनाना चाहते हैं आतंकी ताकि पढ़ न सकें बच्चे: DGP
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि आतंकियों के निशाने पर घाटी की स्कूलें और इमारतें हैं। वो स्कूलों को इसलिए तबाह कर देना चाहते हैं ताकि घाटी का कोई बच्चा पढ़-लिख ना सके।
श्रीनगर। कश्मीर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में छिपे दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आतंकियों के पास से बरामद कुछ दस्तावेजों से कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि आतंकियों के निशाने पर घाटी की स्कूलें और इमारतें हैं। वो स्कूलों को इसलिए तबाह कर देना चाहते हैं ताकि घाटी का कोई बच्चा पढ़-लिख ना सके।

मुठभेड़ के बारे में विस्तार से बताते हुए एसपी वैद ने कहा कि सुरक्षाबलों का मकसद कम से कम जानमाल का नुकसान सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा, 'स्टाफ या जो कोई दूसरा शख्स इमारत के अंदर था, उसे शनिवार को बाहर निकाल दिया गया था।'
उन्होंने बताया कि 'हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे इमारत (स्कूल की) सुरक्षित रहे, क्योंकि दुश्मन के स्कूली इमारतों को तबाह करने के कुटिल मंसूबे हैं। वे चाहते हैं कि बच्चों के पास पढ़ने के लिए कुछ न रह जाए और आखिरकार उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़े। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा न हो।'












Click it and Unblock the Notifications