दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, मार्च में मिला था नारी शक्ति सम्मान

नई दिल्ली। दूरदर्शन (डीडी न्यूज) की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम शर्मा के निधन की जानकारी दी है। नीलम शर्मा, दूरदर्शन का जाना-माना चेहरा थीं, करीब 20 साल से ज्यादा समय से डीडी से जुड़ी हुई थीं। उन्हें उनके कार्यों के लिए 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मार्च में मिला था। नीलम शर्मा को इसके अलावा और भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

एंकरिंग में हासिल किया नया मुकाम

एंकरिंग में हासिल किया नया मुकाम

नीलम शर्मा पिछले 20 साल से ज्यादा समय से दूरदर्शन (डीडी न्यूज) के साथ जुड़ी हुई थीं। इस दौरान अपनी एंकरिंग से उन्होंने नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने 'बड़ी चर्चा' और 'तेजस्विनी' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों का कुशल संचालन किया।

नीलम शर्मा कैंसर से थीं पीड़ित

नीलम शर्मा कैंसर से थीं पीड़ित

यही नहीं नीलम शर्मा ने अपने काम से हजारों पत्रकारों को प्रेरित किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीलम शर्मा को इसके अलावा और भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से की थी करियर की शुरुआत

नीलम शर्मा के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। जानकारी के मुताबिक, निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+