चीनी राष्ट्रपति का नाम गलत पढ़ा, दूरदर्शन एंकर की नौकरी गई

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग के नाम का गलत उच्चाकरण करने के कारण दूरदर्शन के एक कैजुएल एंकर को नौकरी से निकाल दिया गया है।

doordarshan-anchor-loses-jobs-because-of-xi-jinping

यह एंकर कल रात को 11बजे की खबरें पढ़ रहा था। इसने रोमन में लिखे अक्षरों एक्सआई को 11जिनपिंग पढ़ा। हालांकि पढ़ना चाहिए था शी जिनपिंग। नतीजा हुआ उसकी नौकरी की छुट्टी।

जानकारों ने बताया कि इस बड़ी भूल पर एंकर के खिलाफ तमाम फोन सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर से लेकर दूरदर्शन के आला अफसरों के पास पहुंचने लगे।

इसके बाद उक्त एंकर को रात को ही बर्खास्त करने के आदेश दे दिए गए। गुजरे दौर के दूरदर्शन के एंकर शम्मी नारंग ने कहा कि यह बेहद गंभीर मसला है। इस पर एक्शन तो बनता है। हां, पहले होता तो एंकर बच जाता क्योंकि दर्शक इतने सजग नहीं होते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+