'I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक में पता नहीं कौन शामिल होंगे या नहीं', BJP का विपक्ष पर हमला

BJP Hits Opposition Alliance INDIA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की मुंबई में तीसरी बैठक होने वाली है। इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने I.N.D.I.A पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का कोई भी गठबंधन नहीं चलेगा। यह स्वार्थ से भरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पटना में हुई पहली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए। बेंगलुरू में हुई दूसरी बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। पता नहीं तीसरे बैठक में कौन शामिल होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की यह योजना जल्द विफल हो जाएगी।

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में पता नहीं कौन शामिल होंगे

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में फूट पड़ना तय है। यह गठबंधन एक ड्रामा है और स्वार्थपूर्ण है। ये लोग मोदी के खिलाफ हैं, जनता को क्या देंगे, इनको मालूम नहीं है। यह खेल जल्द ही बिगड़ने वाला है। क्योंकि इसमें शामिल सभी पार्टियों का अपना-अपना स्वार्थ है। बंगाल में कांग्रेस को टीएमसी घुसने नहीं देगी।

पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं देगी। दिल्ली में उनकी हालत खराब हैं, इसलिए अरविंद केजरीवाल सीट बंटवारे की बात कर सकते हैं। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की स्थिति खराब है।

यह भी पढ़ें- 'देश के विकास में बाधक परिवारवाद', बिना नाम लिए लाल किले से पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+