मोदी के अच्छे दिन पर पार्रिकर ने कहा, नहीं करें चमत्कार की उम्मीद

मोदी सरकार के बचाव में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर सामने आए है। पार्रिकर ने नरेंद्र मोदी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि एनडीए सरकार से कार्यकाल शुरू होते ही चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। पणजी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि काफी लोग मुझसे पूछते हैं कि अच्छे दिन आने वाले थे तो अब क्या हो गया।
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी चीजें हैं जो आ रही हैं, लेकिन सरकार का कार्यकाल शुरू होते ही चमत्कार की उम्मीद नहीं करें। उन्होंने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार अब मिलकर काम कर सकते हैं, क्योंकि वे समान सोच के आधार पर हैं। पार्रिकर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मोदी सरकार को कड़े फैसले लेने होंगे। उन्होंने मोदी सरकार की वकालत करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय में केंद्र की सोच अलग हो गई और निष्पादन सीमित हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications