TRS और DMK को मिलने वाला चंदा इस बार बढ़ा, कई दलों से निकले आगे
हैदराबाद: वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान तेलंगाना के सत्ताधारी दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को मिलने वाला दान बढ़ गया है। इसी तरह की बढ़ोतरी जनता दल (यूनाइटेड) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के दान में भी हुई है। हालांकि दो अन्य क्षेत्रीय दलों- आम आदमी पार्टी (आप) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के चंदे में वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना गिरावट देखी गई।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक टीआरएस, डीएमके, जद (यू) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने वित्त वर्ष 2019-20 और वित्त वर्ष 2020-21 के बीच दान से अपनी आय में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि देखी है। वैसे तो टीआरएस ने 102 दिनों की देरी के बाद अपनी रिपोर्ट दी, लेकिन उसने 4.15 करोड़ रुपये के दान मिलने की घोषणा की है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 91.38 फीसदी या 113.79 करोड़ रुपये टीआरएस, द्रमुक, जद (यू), आप और आईयूएमएल के खजाने में भर गया।

चुनाव आयोग के अनुसार डीएमके, एनपीएफ और एसडीएफ ऐसे क्षेत्रीय दल हैं, जिन्होंने 20,000 रुपये से कम के चंदे का भी विवरण साझा किया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, एनडीपीपी, डीएमडीके तथा आरएलटीपी ने अपनी रिपोर्ट में 20 हजार से अधिक का कोई भी चंदे घोषित नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications