पीएम मोदी ह्यूस्ट्न में करेंगे लोगों को संबोधित, डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 21 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह यहां पर संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। भारतीय अप्रवासियों द्वारा आयोजिते हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी 22 सितंबर को शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजकों का दावा है कि भारतीय अप्रवासी लोगों द्वारा आयोजित यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। यही नहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

trump

दूसरी बार सरकार में आने के बाद मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिसमे से सबसे अहम जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाया जाना है। ऐसे में पीएम मोदी का यह संबोधन काफी खास है। 22 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी काफी तेजी से चल रही है, जिसमे डोनाल्ड ट्रंप भी आ सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने लंदन के वेंबले में भी भारतीय समुदाय को संबोधित किया था, जिसमे तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरून भी शिरकत करने पहुंचे थे।

हालांकि अभी तक इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत और अमेरिका ट्रैड अग्रीमेंट का ऐलान कर सकते हैं, इसके साथ ही कुछ मुद्दों पर भी बाद बन सकती हैं, जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+