डोनाल्ड ट्रंप ने 4 साल से भी छोटे कार्यकाल में 20,000 से भी ज्यादा झूठ बोला, तीन गलतबयानी सबपर भारी

नई दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चार साल से भी छोटे कार्यकाल में झूठ बोलने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है। एक फैक्ट चेकर के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप अब तक कुल 22,247 झूठे बयान दे चुके हैं। यह आंकड़ा 20 जनवरी, 2016 से हाल तक का है, जबकि उनका कार्यकाल पूरा होने में अभी दो महीने से ज्यादा वक्त बाकी ही है। पॉलिटीफैक्ट (PolitiFact) नाम के एक स्वतंत्र फैक्ट चेकर के दावे पर भरोसा करें तो डोनाल्ड ट्रंप ने बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति जितने भी बयान दिए हैं, उनमें से आधे से ज्यादा गलत हैं।

Donald Trump lied more than 20,000 lies in less than 4 years

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के डेटाबेस से पता चलता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के हर अगले दिन ज्यादा से ज्यादा झूठे बयान दिए हैं। दावों के मुताबिक चार साल के कार्यकाल में ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा झूठ बोला है। इसके अनुसार उन्होंने 407 बार यह झूठा दावा किया है कि दुनिया के इतिहास में उन्होंने सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण किया है। जबकि, तथ्य ये है कि आइजनहावर, एलबी जॉनसन और बिल क्लिंटन जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान अमेरिकी अर्थव्यस्था ज्यादा मजबूत रही थी।

ट्रंप का दूसरा सबसे बड़ा झूठा दावा मेक्सिको की सीमा पर अवैध घुसपैठ रोकने के लिए दीवार बनाने को लेकर है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 262 बार यह झूठ बोला कि मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने जा रहे हैं और यह बहुत ही जल्द पूरा होने जा रहा है। जबकि, हकीकत ये है कि कंक्रीट के कंस्ट्रक्शन का कोई काम नहीं शुरू हुआ है। सिर्फ मौजूदा फेंसिंग का हिस्सा थोड़ा सा बढ़ाया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप 236 बार यह कह चुके हैं कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए रूस के साथ किसी तरह की साठगांठ नहीं की गई थी। हालांकि, मूलर रिपोर्ट में भी यह दावा नहीं किया गया था कि ट्रंप का प्रचार अभियान और डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को बदनाम करने की रूसी साजिश में कोई सीधा तालमेल था। मूलर रिपोर्ट में कहा गया कि उसके पास ट्रंप के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। कहा जाता है कि उस चुनाव में रूसी एजेंसियों ने बड़ी साजिश रची थी।

इसी तरह ट्रंप अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा टैक्स घटाने को लेकर भी सैकड़ों झूठे दावे कर चुके हैं। इस साल जुलाई महीने तक ही वह इस तरह के गलत दावे 210 बार कर चुके थे। इसी तरह फैक्ट चेकर से यह भी पता चलता है कि एक ही दावे को लेकर वह कई जगह अलग-अलग बयान देते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+