भारत के लिए उड़ान भरने से पहले इवांका ने शेयर की मोदी के साथ की पुरानी फोटो, कही ये बात

भारत के लिए उड़ान भरने से पहले इवांका ने शेयर की मोदी के साथ की फोटो, कही ये बात

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ घंटों में भारत पहुंचने वाले हैं। अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुशनर भी आ रहे हैं। भारत के लिए उड़ान भरने से पहले इवांका ट्रंप ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की और भारत आने पर खुशी जाहिर की। इवांका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी पुरानी फोटो ट्वीट की और भारत दोबारा आने की खुशी जाहिर की।

 Donald Trump in India: Ivanka Trump Shared Old photo with PM Narendra Modi, said honored to visit India again

डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहीं से वो आगरा जाएंगे और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ट्रंप की इस यात्रा को लेकर भारत में तैयारियां पूरी हो चुकी है। जमीन से लेकर आसमान तक को सुरक्षित और सजाया गया है। भारत आने से ठीक एक दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ की फोटो शेयर की है। इवांका ने दो साल पहले हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट के दौरान पीएम मोदी के साथ ली गई तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि दो साल बाद मैं फिर से भारत आ रही हूं। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच दोस्ती का जश्न, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत आने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप इससे पहले साल 2017 में भारत आई थीं। हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेने के लिए वो भारत दौरे पर आईं थी। उस वक्त वो अकेले आई थीं। ये पहला मौका है जब इवांका पूरे परिवार के साथ और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बारत दौरे पर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+