पीएम नरेंद्र मोदी ने दी वॉर्निंग, सेना पर उंगली उठाना बंद करें

शुक्रवार को सेना के रवैये पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं को पीएम मोदी की चेतावनी। सेना पर उंगली उठाने से पहले सोचें मंत्री और नेता।

नई दिल्‍ली। शुक्रवार को भारतीय सेना के साथ एक और विवाद जोड़ दिया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने सेना पर सवाल उठाया और कहा कि सेना तख्‍तापलट की कोशिशों में लगी हुई है। इसके बाद संसद में भी काफी हंगामा हुआ। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सख्‍त चेतावनी सभी वरिष्‍ठ मंत्रियों को दी है।

pm-modi-warning-indian-army.jpg

मीटिंग में दी पीएम ने चेतावनी

पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक मीटिंग में वरिष्‍ठ मंत्रियों को हिदायत दी है कि सेना पर उंगली उठाने की गुस्‍ताखी हरगिज न करें।

पीएम मोदी की ओर से यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब तृणमूल कांग्रेस और विपक्ष की बाकी पार्टियों ने पश्चिम बंगाल में सेना की मौजूदगी पर सवाल उठाया था।

सेना पर सवाल उठाना बंद करें

इसकी वजह से संसद में भी काफी हंगामा और संसद को स्‍थगित तक करना पड़ गया। पीएम मोदी ने साफ-साफ कह दिया है कि भारतीय सेना पर सवाल उठाना गलत है।

कहीं न कहीं पीएम मोदी, ममता बनर्जी को भी चेतावनी दे रहे थे। इस बीच सेना की ओर से भी ममता और विपक्ष के दावों को भी पूरी तरह से गलत करार दिया गया।

सेना ने भी ममता को दिया जवाब

सेना की ओर से ममता के हर सवाल का जवाब दिया गया और बताया कि सेना की मौजूदगी टोल नाकों पर क्‍यों थी। सेना ने ममता को बताया कि यह सिर्फ एक रुटीन एक्‍सरसाइज का हिस्‍सा था जिसे सेना ने ऑपरेशनल मकसद से अंजाम दिया था। ईस्‍टर्न कमांड के मेजर जनरल सुनील यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर ममता को सारे जवाब दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+