पीएम मोदी को माफ मत करना, 2019 के चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंको: यशवंत सिन्हा

अहमदाबाद। भाजपा से नाराज वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और शुत्रुध्न सिन्हा ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है, अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर जूनागढ़ जिले के वनथाली में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने सिवाय लोगों से झूठे वादे करने के और कोई काम नहीं किया है, ये सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है, हर इंसान यहां परेशान है, समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं जो कि त्रस्त ना हों।

पीएम मोदी को माफ मत करना-यशवंत सिन्हा

पीएम मोदी को माफ मत करना-यशवंत सिन्हा

आज देश का किसान, युवा, दलित और महिला सभी दुखी और परेशान है, केवल जुमलेबाजी और नारे दिए जा रहे हैं, इसलिए आप लोग इस सरकार को माफ ना कीजिएगा और आप लोग 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिए।

2019 के चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंको: यशवंत सिन्हा

2019 के चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंको: यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैं 2014 के आम चुनावों से पहले उस समय भाजपा का हिस्सा था, जब दावे किए जा रहे थे लेकिन मैं नहीं चाहता कि आप अगले चुनावों में उन्हें माफ करें।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी साधा मोदी सरकार पर निशाना

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी साधा मोदी सरकार पर निशाना

यशवंत सिन्हा की तरह शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला, उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसी निजी फायदे के लिए राजनीति में नहीं आया, यदि मेरी पार्टी कल मुझे बर्खास्त कर देती है तो मैं शिकायत नहीं करूंगा, मैं देश को लोगों को अपनी पार्टी से ज्यादा प्यार करता हूं, मैं सच को सच और झूठ को झूठ बोलता हूं और मुझे पता है कि मोदी सरकार ने वो नहीं किया, जिनका दावा वो करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+