'मस्तानी गर्ल' दीपिका पादुकोण ने शेयर की परछाई की फोटो, कहा-कभी डरना नहीं चाहिए

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण निजी जीवन में काफी निडर और बिंदास महिला कही जाती हैं, अपने जीवन से जुड़ी बातों के बारे में खुलकर बोलने वाली दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर दो नई पोस्ट शेयर की हैं, जिसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने एक इंस्पायरिंग मैसेज भी लिखा है, जो कि सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी परछाई की तस्वीर

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी परछाई की तस्वीर

अपनी पोस्ट में दीपिका ने लिखा है कि अपनी परछाई से कभी नहीं डरना चाहिए क्योंकि यहां आपको सब कुछ अच्छा ही मिलता है, इसके साथ ही उन्होंने फूलों की एक तस्वीर भी शेयर की है, पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हाई टाइम''।

दीपिका आलोचनाओं से नहीं डरती हैं

दीपिका आलोचनाओं से नहीं डरती हैं

कुछ वक्त पहले अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान जेएनयू के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर तीखी आलोचना की शिकार होने वाली दीपिका ने कहा था वो आलोचनाओं से नहीं डरती हैं।

इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित

इस साल की जनवरी में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली दीपिका का मानना है कि आज के परिवेश में हर इंसान को मेंटली काफी मजबूत होने की जरूरत है। खुद डिप्रेशन से जंग लड़ चुकीं दीपिका को दावोस में क्रिस्टल अवॉर्ड सम्मान दिया गया था, जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने एक स्पीच भी दी, जिसमें मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी।

'हेट रिलेशनशिप ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है'

अपनी डिप्रेशन से जंग को याद करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मेरी लव और हेट रिलेशनशिप ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैं इससे पीड़ित हर किसी को बताना चाहती हूं कि आप अकेले नहीं हैं, उन्होंने यह भी कहा कि जितना टाइम मुझे अवॉर्ड लेने में लगा है, उतनी ही देर में दुनिया में किसी एक शख्स ने डिप्रेशन की वजह से सुसाइड कर लिया होगा।

दीपिका भी हो चुकी हैं अवसाद की शिकार

गौरतलब है कि दीपिका ने एक इवेंट में बताया था कि साल 2014 में वो भी अवसाद ग्रसित थीं, अगर उनकी मां का सपोर्ट नहीं होता तो शायद वो भी आज किसी मानसिक अस्पताल में अपना इलाज करवा रही होतीं। ये वो दौर था जब दीपिका फिल्मी दुनिया में धीरे-धीरे ऊंचाई पर पहुंच रही थीं लेकिन पर्सनल लाइफ में वो अकेलेपन और ब्रेकअप की शिकार हुई थीं।

ब्रेकअप किसके साथ हुआ, आज तक नहीं हुआ खुलासा

ब्रेकअप किसके साथ हुआ, आज तक नहीं हुआ खुलासा

हालांकि वो ब्रेकअप किसके साथ था, इस बात का खुलासा आज तक नहीं हुआ लेकिन कहा ये ही गया कि उस वक्त दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के प्यार में गिरफ्तार थीं हालांकि दीपिका ने इस बारे में कभी खुलकर नहीं कहा, हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी को किसी से छुपाया नहीं।

'लिव लब लाफ फाउंडेशन' की शुरुआत

'लिव लब लाफ फाउंडेशन' की शुरुआत

फिलहाल दीपिका पादुकोण ने ना केवल अपने दर्द पर विजय पाई बल्कि लोगों को भी इससे निजात दिलाने की कोशिश की और इसलिए उन्होंने एनजीओ 'लिव लब लाफ फाउंडेशन' को शुरू किया था, जो कि लोगों को ड्रिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+