28 साल की नौकरानी से 9 लोगों ने किया महीनों तक रेप, इलाज कराने गई तो अस्‍पताल में भी हुआ बलात्‍कार

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में 28 साल की एक नौकरानी के साथ सामूहि‍क बलात्‍कार का मामला सामने आया है। पीड़िता पड़ोसी के घर काम करती थी। जानकारी के मुताबिक बीते अक्‍टूबर माह से अबतक उसके साथ 9 लोगों ने बलात्‍कार किया था। सन्‍न करने वाली बात ये है कि जब पहली बार बलात्‍कार के बाद इलाज के लिए उसे लोकनायक अस्‍पताल ले जाया गया तो वहां पर डॉक्‍टर के एक दोस्‍त ने भी उसके साथ रेप किया। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मामला ईस्‍ट दिल्‍ली का है। डिप्‍टी कमिश्‍नर ऑफ पुलिस (शहादरा) मेघना यादव ने बताया कि पीड़िता एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करती थी।

28 साल की नौकरानी से 9 लोगों ने किया महीनों तक रेप, इलाज कराने गई तो अस्‍पताल में भी हुआ बलात्‍कार

पीड़िता के पड़ोस में ही रहने वाली गीता सेठी नाम की एक महिला ने उसे यहां काम पर लगवाया था। पीड़िता को घरों में काम करने की जरूरत इसलिए थी क्‍योंकि उसके पति का नौकरी चली गई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने 42 वर्षीय गीता सेठी पर यौन शोषण का आरोप गलाया है। डीसीपी मेघना के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर और गीता सेठी को गीता कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि "हमने आईपीसी के तहत और अनैतिक तस्करी अधिनियम की धाराओं के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है। हम रेप में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को दिए अपने बयान में, पीड़िता ने कुछ संदिग्धों की पहचान की और उनके कुछ फोन नंबर भी दिए हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर विधुर है। उसके घर काम की शुरूआत करने के बाद से ही वो बलात्‍कार करने लगा। महिला ने बताया कि उसने उसका एमएमएस बना लिया और फिर ब्‍लैकमेल करने लगा। लगातार यौन शोषण से जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो गीता उसे इलाज के लिए लोकनायक अस्‍पताल ले गई। वहां गीता ने पीड़िता को डॉक्‍टर के एक मित्र से मिलवाया जिसे वो पहले से जानती थी। पीड़िता ने बताया कि डॉक्‍टर का मित्र उसे अस्‍पताल के वॉर्ड में ले गया और रेप किया।

इस संबंध में अस्‍पताल के डायरेक्‍टर किशोर सिंह ने कहा कि उन्‍हें अस्‍पताल के अंदर इस तरह के घटना की कोई जानकारी नहीं है। जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद करीब एक माह तक कई बार उसके साथ बलात्‍कार किया गया। उसने बताया कि आरोपी उसे धमकी देते थे कि अगर उसने किसी से भी इस बारे में जिक्र किया तो वीडियो वायरल कर देंगे और उसकी बेटी को जान से मार देंगे। पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+