Domariaganj Lok Sabha Chunav : नौगढ़ विधानसभा के लोगों ने बताया 'क्या है माहौल', पीएम मोदी से की यह खास अपील
Domariaganj Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। क्या वर्तमान सांसद का टिकट कटेगा या वही बने रहेंगे? कौन सी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी? यह विषय चर्चा में हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची। टीम ने नौगढ़ विधानसभा के रहने वाले लोगों से बातचीत की।
सांसद से संतुष्ट है नौगढ़ के रहने वाले प्रेम नारायण पांडेय बताते हैं कि सांसद सक्रिय रहते हैं। उन्होंनेे यहां बहुत विकास कार्य किए हैं। हां,जो विश्वविद्यालय है वह बार्डर है पर है। जबकि इसे कस्बे के करीब होना चाहिए। यह सनई की तरफ बना होता तो और विकास होता। यहां के गरीब बच्चों को राहत मिलती।
आरक्षण गरीबी के आधार पर हो
प्रेम नारायण कहते हैं कि सरकार से एक अपील करना चाहूंगा की आरक्षण व्यवस्था में थोड़ा परिवर्तन करना चाहिए। आरक्षण सिर्फ और सिर्फ गरीबी के आधार पर हो। जो जरुरतमंद हैं उन्हें ही मिले।

कोई नहीं है प्रतिद्वंदी
उन्होंने बताया कि सांसद का यहां कोई विकल्प नहीं है। वह इलाके में हमेशा सक्रिया रहते हैं। बहुत भाग दौड़ करते हैं।
Recommended Video
पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का मान
नौगढ़ के रहने वाले आलोक बताते हैं कि पीएम मोदी ने विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। आज पूरे विश्व में भारत नेतृत्वकर्ता की भूमिका में है।
बीजेपी को दिया प्राण प्रतिष्ठा का श्रेय
मदन बताते हैं कि कई वर्षों बाद रामलला अपने घर में विराजेंगे।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हम लोगों के लिए पर्व के समान है। इसके लिए भाजपा के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
एयरपोर्ट की है जरूरत नौगढ़ के रहने अविनाश बताते हैं कि इस इलाके का विकास तेजी से हुआ। यह बौद्ध स्थली है। यहां विदेशों से भी लोग आते हैं। ऐसे में यहां एक एयरपोर्ट चाहिए।
इंडिया गठबंधन कमजोर
अविनाश बताते हैं कि इंडिया गंठबंधन का कोई मतलब नहीं है। इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
भ्रष्टाचारियों पर पड़ता है छापा
अविनाश बताते हैं कि ईडी या अन्य जांच एजेंसिया उन्ही पर छापा मारती हैं जो लोग कालाबजारी करते हैं। किसी गरीब के घर छापा नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications