Domariaganj Lok Sabha Election: जाति-धर्म से ऊपर उठकर मोदी-योगी ने किया काम, सही नेतृत्व में चल रहा देश

Lok Sabha Ground Report Domariaganj: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। क्या वर्तमान सांसद का टिकट कटेगा या वही बने रहेंगे? कौन सी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी? यह विषय चर्चा में हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची। टीम ने बांसी विधानसभा के कुछ लोगों से खास बातचीत की।

कुछ और कार्य होने चाहिए राकेश पाण्डेय बताते हैं कि डुमरियागंज के सांसद ने विकास के कई कार्य किए हैं। चाहे सड़क हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो। लेकिन कुछ कार्य और होने चाहिए। जैसे बांसी के प्रमुख चौराहे पर काफी दिनों से फ्लाईओवर की मांग की जा रही है। सांसद इसके लिए प्रयासरत हैं।

उद्योग लगाया जाना चाहिए उन्होंने बताया कि बांसी में कोई उद्योग नहीं है इसके लिए भी काफी समय से मांग चल रही है। यहां नजदीक में एक चीनी मिल चलाने का भी प्रयास काफी समय से किया जा रहा है लेकिन शुुरु नहीं हो पाया है। सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

domariaganj

योगी-मोदी पर है पूरा विश्वास राकेश पांडेय कहते हैं कि जिस प्रकाश पीएम मोदी और सीएम योगी ने आमजन के लिए काम किया है। उनके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इनके नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं और जो शेष हैं वह भी होंगे। आवास,आयुष्मान कार्ड जैसे कई कार्य सराहनीय हैं। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए दी बधाई स्थानीय नागरिक पंकज ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक व सराहनीय कार्य है।

Recommended Video

    Domariaganj Lok Sabha : जाति-धर्म से ऊपर उठकर मोदी-योगी ने किया काम, सही नेतृत्व में चल रहा देश

    इंडिया गठबंधन को लेकर कही यह बात मनीष कहते हैं कि इंडिया गठबंधन कोई विकल्प नहीं है। इसमें अभी आपस में ही तना-तनी चल रही है। ऐसे में पीएम मोदी ही बेस्ट हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+