अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम:डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा-'ऐसा लग रहा है मानो त्रेतायुग आ गया हो'
Domariaganj Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तरह-तरह की चर्चाएं जगह जगह हो रही हैं। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने सिद्धार्थनगर दौरे के क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ने डुमरियागंज के बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खास बातचीत की।
रन फॉर राम
सांसद जगदंबिका पाल ने गुरुवार को बीएसए ग्राउंड में हजारों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों के रन फॉर राम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंन बताया कि रन फॉर यूनिटी होती थी। रन फॉर राम ने एक नया संदेश दिया है। यह भगवान राम में लोगों की आस्था को दर्शाता है। हजारों की संख्या में राम के नाम पर यूनिटी है। जिस प्रकार राम के नाम पर यूनिटी है उसे देख कर लगता है कि देश ही नहीं विदेशों के लोगों के लिए भी ऊर्जा,आस्था और विश्वास का प्रतीक बन चुके हैं।

सबके मन में राम बसे हैं
सांसद ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को है। लेकिन अभी से लोगों में अद्भुत अनुभूति हो रही है। ऐसा लगा रहा है सबके मन में राम बसे हैं।
Recommended Video
मंदिरो की हो रही सफाई
सांसद ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। इसकी तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी हैं। सभी मंदिरों की सफाई हो रही है। जगह जगह रामचरित मानस व भजन कीर्तन की तैयारियां भी चल रही है।
मनेगी दीवाली
सांसद ने कहा कि लोगों ने इस दिन दिवाली बनाने का पूरा मन बना लिया है। घरों में दीप जलाएं जाएंगे। राम के स्वागत के लिए सभी तैयार है।
ऐसा लग रहा है मानो त्रेतायुग आ गया हो
सांसद ने कहा कि आज पूरा देश राममय है। राम राज्य की कल्पना साकार हो रही है। लोगों की तैयारियां देख लगात है मानो त्रेतायुग आ गया हो।












Click it and Unblock the Notifications