एक्ट्रेस डॉली ब्रिंदा ने कहा, राधे मां से है जान को खतरा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। खुद को मां दुर्गा का अवतार बताने वाली स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां चर्चा में हैं। चारों तरफ उनके ही किस्से सुने और सुनाये जा रहे हैं। पान की दुकान से लेकर शॉपिंग मॉल तक अगर चार लोग एक जगह खड़े हैं तो चर्चा राधे मां पर ही हो रही है। मगर राधे मां अब एक और विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। जी हां एक समय में राधे मां की परम भक्त रह चुकी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है।

शिकायत में डॉली ने कहा है कि उन्हें बीते 10 अगस्त से लगातार जान से मारने की धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। डॉली बिंद्रा के मुताबिक इस कॉल्स के पीछे राधे मां और संजीव गुप्ता के परिवार का हाथ हो सकता है। आपको बताते चलें कि डॉली बिंद्रा कभी राधे मां की बड़ी भक्त रह चुकी हैं। वो जगह राधे मां के साथ नजर आया करती थीं।
डॉली सरेआम राधे मां की शान में कसीदें पढ़ा करती थीं। मगर अब डॉली ने इस बात को भी माना है कि राधे मां धर्म की दुकान चला रही हैं। वहीं दूसरी तरफ राधे मां खुद को निर्दोष बता रही हैं और इन आरोपों को साजिश करार दे रही हैं। गौरतलब है कि राधे मां पर दहेज उत्पीड़न, अश्लीलता फैलाने और खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है जिसके संबंध में शुक्रवार को उनसे पूछताछ हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications