रूस और यूरोप से बैग में पैक कर कुत्तों को लाया जा रहा है भारत, कस्टम विभाग सख्त

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पश्चिमी यूरोप और रूस से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर बनाकर रख रही है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, इस रूट से आने वाले यात्री कुत्तों की तस्करी करते हुए पकड़े गए है और पिछले कई दिनों से इस प्रकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

रूस व यूरोप से बैग में पैक कर कुत्तों को लाया जा रहा है भारत

रूस और पश्चिमी यूरोपीय देशों से आ रहे यात्री कुत्तों को बेहोश कर बैग में डालकर भारत लेकर आ रहे हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कुत्तों को बेहोश कर उन्हें कपड़ों और सामानों के बीच रखा जाता है ताकि सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान स्कैनिंग से बचा जा सके।

आपके बता दें कि पिछले साल कस्टम अधिकारियों ने कई यात्रियों को प्रेगनैंट कुत्तों की तस्करी करते हुए धर दबोचा था। सूत्रों के अनुसार, इन विदेशी नस्लों के कुत्तों को में भारत में लाकर मार्केट में ऊंचे दामों में बेचा जाता है। इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने पिछले साल एक शख्स को गिरफ्तार भी किया था, जिसके हैंडबैग में कुत्ता पाया गया। अधिकारियों को लगा कि इस प्रकार की दर्दनाक हरकत शायद अब आगे नहीं हो लेकिन इस साल फिर से कुत्तों की तस्करी के मामले बढ़ने से कस्टम अधिकारी और ज्यादा सख्त हो गए हैं।

कानून के मुताबिक अगर कोई यात्री विदेश से जानवर भारत लाना चाह रहा है तो उसे पहले अथॉरिटी से सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। कस्टम अधिकारियों ने कई यात्रियों को पुराने सर्टिफिकेट के आधार पर जानवरों को लाते हुए पकड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+