VIDEO: कुत्ते का शिकार करने आया तेंदुआ उसे देखते ही बना भीगी बिल्ली, ऐसे भागा डरकर

तेंदुए को देखकर अच्छे-अच्छों की जान सूख जाती है, लेकिन एक कुत्ते ने जंगल के इस खतरनाक जीव को डराकर भगा दिया। कुत्ते के सामने ये तेंदुआ एकदम भीगी बिल्ली बन गया और चुपचाप वहां से निकल गया। मामला राजस्थान के जयपुर में झलाना फॉरेस्ट रिजर्व का है, जहां एक कुत्ते ने तेंदुए को डराकर भगा दिया।

जयपुर। तेंदुए को देखकर अच्छे-अच्छों की जान सूख जाती है, लेकिन एक कुत्ते ने जंगल के इस खतरनाक जीव को डराकर भगा दिया। कुत्ते के सामने ये तेंदुआ एकदम भीगी बिल्ली बन गया और चुपचाप वहां से निकल गया। मामला राजस्थान के जयपुर में झलाना फॉरेस्ट रिजर्व का है, जहां एक कुत्ते ने तेंदुए को डराकर भगा दिया। सोशल मीडिया पर कुत्ते की बहादुरी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Leopard-Dog Fight

जयपुर के लेपर्ड साफारी पार्क यानि की झलाना फॉरेस्ट रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो मंगलवार का है जब एक कुत्ते ने तेंदुए को डराकर भगा दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता आराम से बैठा हुए होता है कि तभी एक तेंदुआ आकर उसपर हमला कर देता है। तेंदुए के हमले से कुत्ता बिल्कुल भी नहीं डरता और उसपर भौंकना शुरू कर देता है। कुत्ता तब तक भौंकता रहता है जब तक कि तेंदुआ वो जगह छोड़कर नहीं चला जाता।

ये घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। ये वीडियो वहां घूमने आए टूरिस्ट ने बनाई है, जो जीप से वहां घूम रहे थे। जीप चलाने वाले ड्राइवर ने बताया कि उनकी साफरी शुरू होते ही उन्हें ये नजारा देखने को मिल गया। उन्होंने बताया कि जब वो जीप से पर्यटकों को ले जा रहे थे तभी एक कुत्ता उनकी जीप के आगे आकर बैठ गया। कुत्ते को बैठा देख झाड़ियों में छिपा हुआ तेंदुआ हमले के लिए उसपर कूदा लेकिन कुत्ता पीछे हट गया। कुत्ता और तेंदुआ काफी देर तक आमने-सामने रहे लेकिन कुत्ते ने भौंकना बंद नहीं किया। आखिर में उसने तेंदुए को वहां से भगाकर ही दम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+