घर में घुसने की कोशिश कर रहा था सांप, कुत्ते ने जान देकर बचाई पूरे परिवार की जान
नई दिल्ली। कुत्ते को सबसे ज्यादा वफादार जानवर माना जाता है। कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते रहे हैं जब कुत्ते ने अपने मालिक के लिए जान दांव पर लगा दी हो। ऐसा ही कुछ हाल में बिहार के सीवान में हुआ जब एक वफादार कुत्ते ने अपनी जान दांव पर लगाकर मालिक की जान बचाई। ये घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक वफादार कुत्ते ने अपनी जान दे दी, परंतु अपने मालिक के घर में एक विषैले सांप को नहीं घुसने दिया। घटना महाराजगंज नगर पंचायत के कपिया निजामतपुर गांव की है।

कुत्ते की वफादारी देख रो पड़े लोग
कपिया गांव के मुकेश पांडे का परिवार रात को खाना खाकर सो रहा था। इस बीच घर के दरवाजे से एक विषैला सांप घर में घुसने की कोशिश करने लगा। जब उनके कुत्ते की इसपर नजर पड़ी तो वह जोरों से भौंकने लगा और उसपर टूट पड़ा। लड़ते लड़ते कुत्ते और सांप दोनों की जान चली गई। रात को घर में किसी को ये खबर नहीं लगी लेकिन सुबह को मुकेश पांडेय उठ कर जब अपने पालतू कुत्ते के पास गए तो वह मृत पड़ा था और उसके पास ही एक सांप भी मरा पड़ा था। कुत्ते की ये वफादारी देखकर मानो सारे घर वाले रो पड़े। शुक्रवार को कुत्ते का शव दफना दिया गया।

करंट से बचाई मालिक की जान
हाल ही में पंजाब के मोहाली में भी ऐसा ही कुछ हुआ। यहां एक कुत्ते ने अपनी जान देकर अपने मालिक की जान बचाई है। जस्प्रीत बेदी रोजाना की तरह शाम को अपने लेब्रडोर डॉग को फ्लैट के नीचे घुमा रहे थे। वहां बरसात का पानी फैला हुआ था। जिससे कुत्ता करंट की चपेट में आ गया। हड़बड़ी में जस्प्रीत ने जैसे ही कुत्ते को हाथ लगाया, वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान कुत्ते ने उनके हाथ को काट लिया जिससे वह छटककर दूर हो गए लेकिन कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

जहां हुई मालिक की मौत, कुत्ते ने नहीं छोड़ी वह जगह
इससे पहले ग्रीस में भी ऐसी घटना देखने को मिली थी। यहां से अप्रैल के महीने में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक पालतू कुत्ता अपने मृत मालिक की आस में उस स्थान पर बैठ हुआ मिला था जहां पर ट्रेन चपेट में आने से मालिक की मौत हो गई थी। लोगों के साथ कुत्ता भी स्पॉट पर पहुंचा हुआ था और वो हादसे वाले जगह पर मालिक के शव के बगल में बैठ गया था। लोगों ने उसको हटाने की कोशिश की लेकिन वो वहां से उठा नहीं। घंटों तक वो वहां पर बैठा रहा।
यह भी पढ़ें- VIDEO: वफादार कुत्ते ने नहीं छोड़ी वो जगह, जहां 18 महीने पहले उसके मालिक की हुई थी मौत
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications