जब खूबसूरत मॉडलों की रैंप वॉक के बीच अचानक आ गया कुत्ता, फिर क्या हुआ देखिए VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के रैंप वॉक के दौरान बेहद अजीब घटना हुई। दरअसल जिस समय उनका रैंप वॉक चल रहा था अचानक ही वहां एक कुत्ता घुस आया। इस घटना की वजह से बॉलीवुड एक्टर का रैंप वॉक कुछ देर के लिए रुक गया और कुत्ते को वहां से हटाने की कवायद होने लगी। आखिरकार किसी तरह से उस डॉगी को वहां से हटाया गया। इस पूरी घटना से शो में थोड़ा व्यवधान जरूर पड़ा लेकिन इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल जरूर होने लगा।

रैंप वॉक के दौरान जब हुई कुत्ते की एंट्री

रैंप वॉक के दौरान जब हुई कुत्ते की एंट्री

पूरा मामला तब सामने आया जब ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2018 में रोहित बल के शो में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और डायना पेंटी रैंप वॉक कर रहे थे। इस दौरान दोनों एक्टर का अंदाज बेहद खास नजर आ रहा था। सभी उनके रैंप शो का आनंद ले रहे थे। अभी उनका रैंप वॉक चल ही रहा था कि अचानक ऐसा वाकया पेश आया जिसका वीडियो तेजी वायरल होने लगा।

मॉडल्स के बीच पहुंच गया डॉगी

मॉडल्स के बीच पहुंच गया डॉगी

हुआ यूं कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जिस समय रैंप पर थे, वहां एक कुत्ता घुस आया। इस दौरान डॉगी रैंप वॉक वाली जगह से भी गुजरा। अचानक शो में डॉगी के आने से वहां हंगामा मच गया। तुरंत ही उसे बाहर निकालने की कोशिश होने लगी। हालांकि इस दौरान डॉगी पूरे स्टेज पर घूमता नजर आया। आखिरकार डॉगी को किसी तरह से वहां से बाहर निकाला गया, हालांकि पूरी घटना ने सभी को हंसने के लिए मजबूर कर दिया। फिलहाल रैंप शो में डॉगी के घुसने का पूरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

डॉगी के 'कैटवॉक' का VIDEO वायरल

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्टिंग के अलावा मॉडलिंग की दुनिया में भी छाए रहते हैं, और वे फैशन डिजाइनर रोहित बल के लिए रैंप पर नजर आए। उनकी आने वाली फिल्मों में परिणीति चोपड़ा के साथ 'जबरिया जोड़ी' और राकुल प्रीत सिंह के साथ 'मरजावां' है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+