इन बड़े जानवरों का लीडर बना कुत्ता, बर्फ में आगे-आगे चलकर सभी के लिए बनाया रास्ता, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
कुत्ते की गिनती वफादार और होशियार जानवरों में होती है। इंटरनेट पर कुत्तों के बहुत सारे वीडियो आपने देखे होंगे। लोग उनकी प्यारी हरकतों और इंसानों के प्रति उनकी वफादारी को पसंद करते हैं।
कुत्ते की गिनती वफादार और होशियार जानवरों में होती है। इंटरनेट पर कुत्तों के बहुत सारे वीडियो आपने देखे होंगे। लोग उनकी प्यारी हरकतों और इंसानों के प्रति उनकी वफादारी को पसंद करते हैं। इस बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक कुत्ता बहुत सारे जानवरों के लिए लीडरशिप का काम कर रहा है। कुत्ता आगे-आगे और अन्य जानवर पीछे-पीछे चल रहा है।

कु्त्ता आगे-आगे अन्य जानवर पीछे-पीछे चल रहा
यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। झारखंड पीसीएस डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। मवेशी जानवरों का बहुत बड़ा झुंड है। रास्ते पर बर्फ भरा हुआ है। कुत्ता आगे-आगे बर्फ को साफ कर रास्ता बना रहा है। पीछे पीछे बाकी जानवर चल रहे हैं।

जानवरों के लिए रास्ता साफ कर रहा कुत्ता
वायरल वीडियो इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है। डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि नेतृत्वकर्ता वह है जो दूसरों के लिए राह बनायें, फिर भले ही वह छोटा हो या बड़ा? वीडियो में एक कुत्ते को मवेशी जानवरों के झुंड के लिए रास्ता साफ करते हुए दिखाया गया है।

अब तक हजारों लोग देख चुके वीडियो
कुत्ता बर्फ के तूफान में भी पीछे मुड़कर देखता है। कुत्ते के पीछे-पीछे मवेशियों को देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को कल पोस्ट किया गया है। पोस्ट करते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। इसे अब तक 56 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

यूजर्स कर रहे खूब कमेंट
इंटरनेट यूजर्स ने इस पोस्ट पर खूब सारी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट किया कि बिल्कुल सही बात है। लीडरशिप एक पॉजिशन है, पोस्ट नहीं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि बिल्कुल सही कहा सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि शानदार।

जानवरों की हरकतें लोगों का दिन बना देती हैं
बता दें कि पालतू जानवरों और उनकी हरकतें निश्चित रूप से किसी का दिन बना सकती हैं। हाल ही में एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ता रात का खाना खाने के दौरान अपने मालिक के खाने को घूर रहा है। प्रफुल्लित करने वाला वीडियो केवल एक सप्ताह में लाखों व्यूज प्राप्त कर चुका है।
यह भी पढ़ें- 'डर जाता तो मर जाता', कुत्ते के भौंकते ही दुम हिलाकर भागा तेंदुआ, तेजी से Viral हो रहा है VIDEO












Click it and Unblock the Notifications