'डर जाता तो मर जाता', कुत्ते के भौंकते ही दुम हिलाकर भागा तेंदुआ, तेजी से Viral हो रहा है VIDEO
अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुत्ता का सामने तेंदुआ आ गया। कुत्ते के सामने तेंदुआ ने दुम हिलाकर भाग गया।
अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुत्ता का सामने तेंदुआ आ गया। कुत्ते के सामने तेंदुआ ने दुम हिलाकर भाग गया। कुत्ते ने इतने जोर से भौंका कि तेंदुआ को पीछे हटना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। यूजर्स जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

डट कर खड़ा हो गया कुत्ता
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक कुत्ता जंगली रोड पर खड़ा है, तभी अचानक से तेंदुआ आ जाता है। तेंदुआ तुरंत कुत्ते का शिकार करने की कोशिश करता है। लेकिन कुत्ता डरने के बजाय डट कर खड़ा हो गया। कुत्ते के साहस के सामने तेंदुआ पस्त हो गया।

तेंदुआ की एक न चली
तेंदुआ तुरंत दुम हिलाकर भाग खड़ा हुआ। कुत्ते के भौंकने के आगे तेंदुआ की एक न चली। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। 10 सेकेंड्स के इस क्लिप पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल
आमतौर पर जंगली बिल्लियां छोटे जानवरों पर झपटती हैं। लेकिन आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि कुत्ते के डर से तेंदुआ भाग जाएगा। यह लगता है कि सच नहीं है, पर ऐसा हुआ है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक आवारा कुत्ता ऐसा ही करता नजर आ रहा है।

कुत्ते ने तेंदुआ पर भौंकना शुरू किया
वीडियो को ट्विटर यूजर जैकी यादव ने इंटरनेट पर शेयर किया है। वीडियो में एक कुत्ते को सड़क पर आराम करते देखा जा सकता है जब एक तेंदुआ उस पर झपटने की कोशिश करता है। कुत्ता भागने के बजाय, तेंदुए पर भौंकना शुरू कर देता है।

डर जाता तो मर जाता
कुत्ता वहीं खड़ा रह गया और तेंदुआ पर भौंकता रहा। तेंदुआ दुम दबाकर जंगल में चला गया। यूजर्स ने लिखा कि अगर ये डर जाता, तो पक्का मर जाता। वह डरा हुआ है लेकिन उसने डर के बजाय विरोध करने की हिम्मत की है।
यह भी पढ़ें- डिनर के टाइम कुत्ता ने मालिक के साथ की ऐसी हरकत, नहीं रुक रही लोगों की हंसी, Viral हो रहा क्यूट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications